विदिशा। जिले में किन्नरों का 10 दिवसीय सम्मेलन 24 दिसंबर को समाप्त हो गया। इसके आखिरी दिन शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही। जिसमें किन्नर करोड़ों रुपए के कीमती ज्वैलरी पहने नजर आए। भोपाल की किन्नर गुरु सुरैया ने 10 किलो के गहने पहने थे, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ थी। सुरैया सोना का मुकुट, हार, नथ, मोटे-मोटे कंगन, बाजुबंद और करधन पहने दिखाई दीं। वहीं सागर के बंडा की किन्नर रूबी मौसी ने 100 साल पुराने गहने पहने थे। इस एंटीक ज्वैलरी को देखने भी लोगों की भीड़ लगी थी।

करोड़ों के गहने पहने किन्नरों की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं करीब 10 बाउंसर भी तैनात किए गए थे।

रैली में किन्नरों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। कई किन्नर बग्घियों में कुछ कार से और कुछ पैदल यात्रा कर रहे थे। किन्नरों के शाही ठाठ देखकर देखकर लोग दांतों तले उंगलियां दबा रहे थे।

इस रैली के दौरान किन्नर फिल्मी धुन पर थिरकते नजर आए। विदिशा में हुए मंगलामुखी किन्नर समाज के राष्ट्रीय सम्मेलन देशभर के विभिन्न राज्यों से आए किन्नरों ने शिरकत की। किन्नरों ने दुनिया में अमन शांति और लोगों की खुशहाली की दुआ मांगी।