फिल्म स्टार्स अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे हैं। इन फोटोज में कैटरीना कैफ को विक्की से मिला सरप्राइज और निक जोनस का प्रियंका चोपड़ा के लिए रोमांटिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। निक और प्रियंका ने लॉस एंजेलिस में शानदार तरीके से क्रिसमस मनाया। तो विक्की इंदौर से शूटिंग छोड़कर कैटरीना के साथ क्रिसमस मनाने पहुंचे।  

प्रियंका के पति निक जोनस ने सोशल मीडिया पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है। जिसमें प्रियंका ग्रीन कलर की लॉन्ग ड्रेस में खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने बालों में बन बनाया है। साथ ही ट्रेंडी ईयररिंग्स से लुक कंप्लीट किया है। प्रियंका पति निक की गोद में बैठी हैं। उनकी इस रोमांटिक फोटो पर फैंस कई मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

 

निक और प्रियंका की फोटो में उनके तीन पेट्स नजर आ रहे हैं। दो कपल के साइड में बैठे हैं, वहीं एक को प्रियंका ने अपनी गोद में लेकर रखा है। प्रियंका के पीछ एक बड़ा सा खूबसूरत क्रिसमस ट्री नजर आ रहा है, जिसे बेहद सुंदर तरीके से सजाया गया है, वहीं पास में ही ढ़ेर सारे गिफ्ट्स भी नजर आ रहे हैं। निक ने फोटो के सभी को क्रिसमस विश किया है। इनकी फोटोज देखकर कहा जा सकता है कि प्रियंका का क्रिसमस काफी रोमांटिक और यादगार रहा। वहीं न्यूली वेड कपल का शादी के बाद का पहला त्यौहार था, इस खास मौके पर विक्की ने कैटरीना कैफ को सरप्राइज दिया। विक्की अपनी शूटिंग छोड़कर कैटरीना के लिए मुंबई पहुंचे। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाकर क्रिसमस विश किया।  लाइट कलर की फ्रॉक में कैटरीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

 

कैटरीना ने घर बेहद खूबसूरत क्रिसमस ट्री डेकोरेट किया था। दोनों ने तस्वीरें शेयर करते हुए अपने फैंस को भी बधाई दी। कपल ने इस खास मौके पर फैमिली और फ्रेंड्स के साथ क्रिसमस डिनर का मजा लिया।

वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी वामिका और पति विराट के साथ क्रिसमस मनाया। यह वामिका का पहला क्रिसमस था। अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो फोटोज शेयर की। जिसमें वे विराट और सांता के साथ नजर आ रही हैं। सांता के साथ विरुष्का पोज दे रहे हैं। दोनों ब्लैक आउटफिट दिखाई दिए।