मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 30 लाख का चेक प्रदान किया। जिसे लेकर कांग्रेस ने चुटकी ली है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है “तेरा तुझको अर्पण…।



तेरा तुझको अर्पण , क्या लागे मेरा.... pic.twitter.com/l1Pr6zWrDN





 




दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मध्यप्रदेश में कैबिनेट विस्तार को लेकर आला नेताओं से चर्चा करने के लिए दिल्ली के दौरे पर हैं। इसी दौरान वे ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिले हैंं।