मेष:- आज यदि घरेलू जिम्मेदारियों की उपेक्षा करेंगे तो आपके साथ वाले आपसे दुखी हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें। जिससे कोई बात बिगड़ने की संभावना हो ऐसा काम करने से बचें। जो आपसे सहयोग चाहते हैं, उनकी मदद जरूर करें। आज किसी नवीन विचार का उत्पादन आपको आर्थिक लाभ दिलाएगा। मानसिक तनाव हो सकता है और किसी अंग में दर्द हो सकता है।

वृष:- आज कुछ ऐसी खरीददारी करें जिनकी कीमत आगे चलकर बढ़ने वाली हो। सायंकाल मित्रों के साथ भ्रमण फ़ायदेमंद रहेगा। काम की प्रशंसा होगी। अधिवक्ता से परामर्श के लिए अच्छा दिन है। आज मन के ऊपर कुछ अवांछित विचारों का आक्रमण हो सकता है।

मिथुन:- आपकी निर्भरता औषधियों पर बढ़ने वाली है। अचानक नए स्रोतों से धन लाभ के योग हैं। जिससे आपका दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक उत्थान के लिए परिश्रम करें। काम में लोभ की बजाय दूरदर्शिता को महत्व दें। जीवनसाथी की बात को गंभीरता से लें, अन्यथा विवाद हो सकता है। इस संदर्भ में आपके गुरु या घर के बड़े लोग आपकी सहायता कर सकते हैं।

कर्क:- आज तीर्थयात्रा का योग है, जहां किसी अच्छे संत का दर्शन और ज्ञानोपदेश प्राप्त करेंगे। आर्थिक मोल भाव के समय शीघ्रता में निर्णय न लें। मित्र की मदद मिलेगी। आपकी आकर्षक छवि मनोनुकूल परिणाम देगी। दूसरों के बहकावे में आने से बचें, अन्यथा गृह कलह संभव है।

और पढ़ें: निरंतर सोचें कहां है सच्चा सुख और सच्ची शांति

सिंह:- आज निवेश के लिए दिन अच्छा नहीं है। स्वयं को नियंत्रित रखें, पड़ोसी से विवाद हो सकता है। सबसे अच्छे संबंध बनाए रखने का प्रयास करें। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है, फायदा होगा। सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें, सच्चाई को अच्छी तरह परख लें अन्यथा आसपास के लोग जीवनसाथी के प्रति संदेह उत्पन्न करके आपका वैवाहिक जीवन बिगाड़ देंगें। संभव है कि आज आपका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक न हो।

कन्या:- आज ऊर्जा के अभाव में छोटी-छोटी बातों पर आपको झुंझलाहट होगी। खुशमिज़ाज बने रहने के लिए अपने मित्र के साथ कहीं भ्रमण के लिए जाना अच्छा होगा। आज कामकाज के चलते अपनों को कम समय दे पाएंगे। लेकिन लोग आपकी कल्पनातीत प्रशंसा करेंगे जिसे आप सुनना चाहते हैं।

तुला:- जीवन को अस्थिर मानकर सजग रहें। आज खर्चे बढ़ सकता है। मां की बीमारी आपके लिए चिंता का कारण बन सकती है। बीमारी से मां का ध्यान हटाकर अध्यात्म चिंतन में लगाना श्रेयस्कर होगा और आपका यह प्रयास सफल भी होगा। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप लोगों के आकर्षण के केन्द्र बनेंगे। भावनात्मक निर्णय से बचकर काम में मन लगाएं।

वृश्चिक:- आज घरेलू सुविधा की वस्तुओं पर अनावश्यक खर्च न करें। शाम की मेहमान नवाजी से घर का माहौल रंगीन हो जायेगा। बातचीत की कुशलता में आज आपका पक्ष मजबूत होगा। आज किसी भी काम के लिए साथी पर दबाव न डालें, अन्यथा बेवजह दूरियां आ सकती हैं। आज खुले मस्तिष्क से आप अच्छी चीजों को ग्रहण करेंगे।

और पढ़ें: मानव धर्म ही वास्तविक धर्म है

धनु:- आज निवेश के लिए आए हुए प्रस्ताव पर विचार अवश्य करें, लेकिन योजनाओं को भलीभांति जानबूझकर,अध्ययन करके ही धन लगाएं। जिन मित्रों को आपकी आवश्यकता हो उन्हीं के पास जांय। जीवनसाथी तनाव पूर्ण व्यवहार कर सकता है। बात को टालने का हर संभव प्रयास करें। शिक्षा और यात्रा से जुड़ा कार्य लाभप्रद होगा। हृदय के मरीज़ कॉफी पीना छोड़ दें।

मकर:- आपके शंकालु स्वभाव के कारण आपकी पराजय हो सकती है। खर्च करते समय आगे न हों अन्यथा घर लौटते लौटते जेब खाली हो जायेगी। संतान से संबंधित कोई रोमांचक समाचार मिल सकता है। आपके सहयोगी आपकी मुश्किल को कम कर देंगे। और यह आपके कार्य क्षेत्र के विकास में मददगार सिद्ध होगा। आज आपकी होनेवाली यात्रा स्थगित हो सकती है।

कुम्भ:-आज अतिरिक्त धन को रियलस्टेट में निवेश कर सकते हैं। आज जीवनसाथी मददगार सिद्ध होगा। अपने प्रिय को अपनी भावनाओं से अवगत कराएं। आज जीवनसाथी पर किया गया संदेह आनेवाले समय में आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकता है, इसलिए इससे बचें। आज आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखने की आवश्यकता है।

मीन:- आज अपने उत्साह को नियंत्रित रखें, ज्यादा खुशी भी परेशानी का कारण बन सकती है। क्योंकि आपका सबसे बड़ा सपना सत्य में परिवर्तित हो सकता है। आज बैठने की बजाय कुछ करने का दिन है। पारिवारिक मसले कार्यक्षमता को कम करेंगे। लम्बे समय से चल रहे झगड़ों को निपटाने के लिए आज अच्छा समय है विलम्ब करना बुद्धिमानी नहीं है।शीघ्रता में लिया गया निर्णय पश्चाताप का कारण बन सकता है।