मेष राशि:- इस राशि के जातकों को आज राजनैतिक सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा, लेकिन अधिक महत्वाकांक्षा के कारण धोखा भी हो सकता है। सचेत रहें।

वृष राशि:- इस राशि के जातक पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि:- इस राशि के जातकों को शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। धन हानि की आशंका है। राजनैतिक सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। मधुर संबंध बनेंगे।

कर्क राशि:- इस राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि पैसे के लेन देन में सतर्कता बरतने अन्यथा पैसा फंस सकता है। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

सिंह राशि:- इस राशि के जातकों को राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। कालसर्प योग होने के कारण कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। किसी विरोधी के कारण तनाव मिल सकता है। ईश्वर की आराधना करें।

कन्या राशि:- इस राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन रुपये पैसे के मामले में जोखिम न उठाएं। अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

तुला राशि:- इस राशि के जातकों के दांपत्य जीवन सुखमय होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मधुर संबंध बनेंगे।

वृश्चिक राशि:- इस राशि के जातकों के व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और अर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन किसी रिश्तेदार, मित्र से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें।

धनु राशि:- इस राशि के जातकों को पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

मकर राशि:- इस राशि के जातकों को चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। आर्थिक मामलों में सामान्य सुधार होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी।

कुंभ राशि:-  इस राशि के जातक आज अपने संतान के कारण चिंतित रहेंगे। भावुकता में लिया गया कोई निर्णय कष्टकारी हो सकता है। अधीनस्थ कर्मचारी का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मीन राशि:- इस राशि के जातकों के रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत