स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन के फाइनल में नोवाक जोकोविच को हरा दिया है। राफेल नडाल ने इस जीत के साथ ही फ्रेंच ओपन का 13 वां फ्रेंच ओपन खिताब अपने नाम कर लिया है। रोलां गैरां पर राफेल नडाल ने फाइनल जीतने के साथ ही सौंवी जीत अपने नाम कर लिया है। रोलां गैरां पर नडाल ने सौ मैच जीते हैं जबकि दो मुकाबलों में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। 

और पढ़ें: French Open: अपने 20वें ग्रैंड स्लैम खिताब की ओर नडाल

रविवार को फ्रेंच ओपन के फाइनल में नडाल ने जोकोविच को सीधे सेटों में 6-0, 6-2, 7-5 से हरा दिया है। अब तक जोकोविच और नडाल के बीच कुल 8 फाइनल के मुकाबले खेले गए थे। जिसमें दोनों ही खिलाड़ियों ने चार चार मुकाबले जीते थे। अब नडाल ने जोकोविच के खिलाफ पांच मुकाबले जीत लिए हैं।

राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन जीतने के साथ ही अपना 20 वां ग्रैंड स्लैम जीत लिया है। अब ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में नडाल ने रोजर फेडरर की बराबरी कर ली है। रोजर फेडरर ने भी अपने करियर में 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।