एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने 19 रनों से जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर ली है। अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेटों के नुकसान पर 212 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान केवल 192 रन ही बना सकी।
मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम के लिए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की थी। वैभव महज 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। हालांकि, अभिषेक क्रीज पर टिके रहे और 28 गेंदों में 61 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। इनके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने क्रमशः 21 और 20 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें:भोपाल में BJP विधायक के सरकारी बंगले में चोरी, टोंटियां तक उखाड़ ले गए चोर
बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाई थी। वहीं, तिलक वर्मा ने कमाल का प्रर्दशन करते हुए 51 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को 211 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।
जब पाकिस्तानी टीम भारत के दिए टारगेट का पीछा करने मैदन में उतरी तब टीम इंडिया ने अपनी गेंदबाजी से उनकी मुश्किलें बढ़ा दी थी। भारत के लिए अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने क्रमशः 2-2 विकेट झटके। टीम को जीत दिलाने के लिए पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन नवाज ने पूरी कोशिश की थी। उन्होंने टीम के खाते में 96 रन भी जोड़े थे। हालांकि, दूसरी छोर से लगातार विकेट गिरने की वजह से उनकी पारी टीम के किसी काम नहीं आई।
यह भी पढ़ें:उज्जैन में 16 साल की नाबालिग बच्ची से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
एशियन गेम्स में भारतीय मेंस टीम ने अब तक 2 बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। पहली बार टीम को साल 2023 के हांगझोऊ एशियन गेम्स में अफगानिस्तान के खिलाफ बेहतर सीडिंग के आधार पर स्वर्ण पदक मिला था। वहीं, इस बार पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ यह भारत का लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है।