उज्जैन में 16 साल की नाबालिग बच्ची से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन में 16 वर्षीय किशोरी को बहाने से ले जाकर 5 लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। 26 सितंबर से लापता लड़की 30 सितंबर को घर लौटी और परिजनों को आपबीती बताई।
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में 16 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी को बहाने से सुनसान जगह ले जाकर पांच लड़कों ने नशीला पदार्थ मिला पानी पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी उसे कई दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर ले जाते रहे। पुलिस ने मामले में अब तक एक 19 वर्षीय युवक और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। जबकि, तीन अन्य नाबालिग आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, किशोरी 26 सितंबर को अपने घर से लापता हुई थी। काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और 28 सितंबर को थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने किशोरी के संभावित आने-जाने वाले रास्तों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें:इंदौर के सरकारी अस्पतालों का पानी दूषित, 15 में से 6 सैंपल में मिले मल-मूत्र वाले बैक्टीरिया
जांच के दौरान सामने आए एक फुटेज में किशोरी एक लड़के के साथ जाती हुई दिखाई दी। पुलिस ने उस युवक के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की लेकिन इसी बीच 30 सितंबर को किशोरी खुद अपने घर लौट आई। घर पहुंचने के बाद उसने परिजनों को घटनाक्रम बताया। इसके बाद परिवार की शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई।
किशोरी ने पुलिस और परिजनों को बताया कि इलाके में रहने वाला एक नाबालिग लड़का उसे किसी काम के बहाने अपने साथ एक सुनसान स्थान पर ले गया था। वहां पहुंचने के बाद उसने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। आरोप है कि पांचों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें:उज्जैन के आर्टिस्ट ने दाल-चावल से बनाया बापू का पोर्ट्रेट, गांधी जयंती पर दी अनोखी श्रद्धांजलि
पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया था। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। किशोरी ने यह भी बताया कि घटना के बाद आरोपी उसे करीब चार दिनों तक अलग-अलग जगहों पर लेकर घूमते रहे।




