नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 24 अगस्त 2024 को एक सर्कुलर में कहा कि, UPI एक महत्वपूर्ण भुगतान प्रणाली है। इसमें कुछ ट्रांजेक्शन लिमिट में बदलाव किए जा रहे है, जिसने टैक्स की पेमेंट 5 लाख रुपए तक की जा सकती है। इसका मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को UPI से जोड़ना है। 

UPI में हुए नए बदलाव 

16 सितंबर 2024 से नई लिमिट और बदलावों के साथ लेन - देन प्रक्रिया आसान होगी। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बैंकों, UPI ऐप्स को नई लिमिट का अनुपालन करने का आदेश दिया है। इसमें व्यापारियों के लेन - देन का सत्यापन भी आवश्यक होगा।

इन सेवाओं में कर सकते हैं 5 लाख रुपए का लेन- देन

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के नियमों को अस्पतालों, शिक्षा केन्द्रों , आईपीओ, और RBI की योजनाओं पर भी लागू किया है। लेकिन यह लिमिट कुछ ही लेन- देन पर लागू होगी।