बॉलीवुड दीवा ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों पेरिस में हैं। वे पेरिस फैशन वीक 2021 में शिरकत करने पहुंची हैं। पेरिस से आई कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। रैंपवॉक के दौरान ऐश्वर्या व्हाइट कलर की ड्रेस में गजब ढा रही थीं। रैंप वॉक की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या के लुक की काफी तारीफ हो रही है। फैंस और कई सेलिब्रिटीज भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

व्हाइट गाउन के साथ उन्होंने दुपट्टा कैरी किया है, जिसे लेकर वे काफी स्टाइलिश लग रही हैं। उन्होंने बालों को खुला रखा है, न्यूड मेकअप लुक फैंस को लुभा रहा है। ऐश्वर्या ने इस अंदाज से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। पेरिस टूर में ऐश्वर्या के साथ उनके पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या भी मौजूद हैं।

 

ऐश्वर्या ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता और फिर बॉलीवुड का रुख किया। उन्होंने फिल्म और प्यार हो गया से हिन्दी सिनेमा में डेब्यू किया था। माडलिंग के अलावा  बच्चन बहू ऐश्वर्या राय चुनिंदा फिल्मों में ही नजर आती हैं।

 

हाल ही में उन्होंने ओरछा में मणिरत्नम की फिल्म Ponniyin Selvan की शूटिंग की थी। वे अनुराग कश्यप के नए प्रोजेक्ट गुलाब जामुन का भी हिस्सा हैं।

 

इससे पहले ऐश्वर्या राय ऐ-दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर और फन्ने खान में अनिल कपूर के साथ दिखाई दीं थीं। पेरिस फैशन वीक में एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक लाइम लाइट में हैं। फैंस उनकी एक झलक का बेसब्री से इंतजार रहता है।