इस गणेश चतुर्थी के मौके पर दीपिका पादुकोण और फराह खान कौन बनेगा करोड़पति के शानदार शुक्रवार में नजर आने वाली हैं। शो के प्रोमोज देखकर फैंस दीपिका के लुक की तारीफ करती नहीं थक रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने यलो ब्लाउज के साथ मल्टीकलर साड़ी पहनी है।

वैसे डिपंल गर्ल दीपिका पादुकोण अक्सर स्टाइल और ब्यूटी की वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। दीपिका का केबीसी वाला लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। है। फैंस को बॉलीवुड की मस्तानी की फोटोज काफी पसंद आ रही हैं।

 

 

 

 दीपिका के लिए यह साड़ी खासतौर पर फैशन डिजाइनर पायल खंडेलवाल ने तैयार की है। इस खूबसूरत यलो औऱ ब्लू शेड्स की साड़ी को दीपिका ने यलो कलर के ब्लाउज के साथ पेयर किया था। फराह खान ने एक फोटो शेय़र किया है। वहीं दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने डिफरेंट लुक वाले फोटोज शेयर किए हैं। ऑनलाइन यह साड़ी करीब 19, 800 रुपये में अवेलेबल है।

फैशन सेंस के मामले में दीपिका का कोई सानी नहीं है। उनका कैजुअल लुक हो या फिर पार्टी या किसी खास इवेंट हो वे अपना हर लुक डिफरेंट और क्लासी रखती हैं। वे हर तरह की ड्रेस को स्टाइल‍िश अंदाज में कैरी करती है। साड़ी में उनका एलीगेंट लुक काफी पसंद किया जाता रहा है। 

 

दीपिका की साड़ी में ब्लू, पिंक और येलो कलर के शेड्स थे। हाइनेक येलो ब्लाउज उन पर फब रहा था। दीपिका ने फिरोजी कलर के इयरिंग पहने थे।

और पढ़ें: सोशल मीडिया पर बोलीं दीपिका पादुकोण, फिल्मों की शूटिंग हमेशा नहीं होती आसान

दीपिका फिल्म पठान के सेट से ब्रेक लेकर केबीसी के स्पेशल एपीसोड की शूटिंग की। इस बीच खबर आई की उनके साथ शो पर गईं फराह कोरोना संक्रमित हो गई हैं। फिर अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण ने भी अपने टेस्ट करवाए। वर्क फ्रंट की बात करें तो डिंपल गर्ल फिल्म 83, फाइटर, द इंटर्न, सर्कस जैसी फिल्में कर रही हैं। हाल ही में उनके हाथ हॉलीवुड की कामेडी फिल्म हाथ लगी है।