नई दिल्ली। भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले सामानों पर आज से 50% टैरिफ लगेगा। इससे पहले यह दर 25 फीसदी थी। जिससे भारत के एक्सपोर्ट सेवाओं पर भारी नुकसान होगा। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) की रिपोर्ट के मुताबिक, यह भारत के तकरीबन 5.4 लाख करोड़ के एक्सपोर्ट को प्रभावित कर सकता है।

अधिक टैरिफ के कारण अप्रैल 2027 तक भारत से अमेरिका को एक्सपोर्ट 7.5 लाख करोड़ से घटाकर 4.3 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है। दरअसल ये टैरिफ अमेरिका को भेजे जाने वाले भारतीय प्रोडक्ट्स का करीब 66% हिस्सा कवर करता है। वहीं 50 फीसदी टैरिफ से अमेरिका में बिकने वाले ज्वेलरी फर्नीचर कपड़े और सीफूड जैसे भारतीय उत्पाद महंगे हो जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार, सरकारी धन के दुरुपयोग का है आरोप

बता दें अमेरिकी सरकार ने 50 फीसदी टैरिफ लगाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अमेरिकी गृह सूचना विभाग (डीएचएस) ने नई सूचना की अधिसूचना अपलोड की। वहीं शुल्क में मनमानी बढ़ोतरी के बाद वस्तुओं के दाम बढ़ने से भारतीय उत्पाद का 30 से 35% अरब डॉलर का व्यापार प्रभावित होगा। इनमें मुख्य रूप से समुद्री उत्पाद जैसे झींगा, ऑर्गेनिक केमिकल्स, अपेरल, टेक्सटाइल मेड अप्स, हीरे, सोने के गहने सहित मशीनरी और केमिकल उपकरण जैसे आइटम शामिल है।