भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच से रायसेन से पेपर लीक के आरोपी को रायसेन से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम कौशिक दुबे बताया जा रहा है।



आरोपी कौशिक दुबे के अलावा पुलिस ने आज इस मामले में दो अन्य जगह भी कार्रवाई की है। रायसेन के साथ साथ पुलिस ने खरगोन और सतना में भी छापेमारी की है। वहीं गुजरात से भी तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने की खबर है।



मध्य प्रदेश में इस समय दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। लेकिन इन लगातार इन परीक्षाओं के पेपर लीक होने की खबरें सामने आ रही हैं। शुक्रवार को प्रदेश भर में अंग्रेजी की परीक्षा हुई थी। लेकिन परीक्षा से पहले ही इसके पेपर सोशल मीडिया पर लीक हो गए। पेपर सोशल मीडिया पर वायरल कर बेच दिए गए। हालांकि इस मामले पर टिप्पणी करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने पहले कहा था कि पेपर लीक होने का दावा फर्जी है लेकिन अब खुद मध्य प्रदेश पुलिस की कार्रवाई ने सरकारी सहमति पर मुहर लगा दी है।



कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने इस मामले में शिवराज सरकार को निशाने पर लिया है। पूर्व मंत्री ने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा है कि अब वह नौकरी के साथ साथ पेपर भी बेचने लगे हैं।





पीसी शर्मा ने ट्वीट किया, पेपर लीक प्रदेश मे कल दसवीं कक्षा का इंग्लिश का पेपर लीक हुआ।आश्चर्य की बात है की पेपर के पेपर के 4 के 4 सेट A, B,C,D लीक हो रहे हैं।अब तक 10वीं,12वीं के 4-4 पेपर लीक हो चुके है,शिवराज जी,नौकरी भी बेचते हो, पेपर भी बेचते हैं।