भोपाल। देशभर में आत्महत्या के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें किशोर युवा, वरिष्ठ नागरिक सहित वृद्ध नागरिकों की संख्या भी शामिल है। अधिकांश घटनाओं का कारण मानसिक तनाव, पारिवारिक मतभेद और सामाजिक तनाव सामने आता है। जिसमें लोग बिना सोचे समझे जिंदगी खत्म कर लेते हैं। भोपाल में निशातपुरा थाने के टीआई ने सुसाइड करने की कोशिश की। हालांकि वे बच गए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

निशातपुरा में पदस्थ थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने रविवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया था। पत्नी को जैसे ही पता चला वह उन्हें तत्काल भोपाल के नेशनल अस्पताल ले गई। वे इस समय भर्ती है और उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर के मुताबिक, उनकी हालत इस समय गंभीर स्थिति में है। उन्हें आईसीयू में विशेष निगरानी में रखा गया है। रूपेश दुबे के इस कदम उठाने की वजह पारिवारिक मतभेद को बताया जा रहा है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है।

यह भी पढ़े: भोपाल: MP नगर स्थित बापू की कुटिया पर उपभोक्ता आयोग ने लगाया 10 हजार का जुर्माना

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र सहित कई पुलिस अधिकारी रात के वक्त ही अस्पताल पहुंचे। जानकारी के मुताबित, रूपेश कोलार में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। साथ ही उन्होंने निशातपुरा थाना इलाके के पास एक मकान किराए से भी लिया है। रविवार रात उन्होंने इसी मकान में जहर खाया था। बताया जा रहा है कि रुपेश और उनकी पत्नी का पिछले कुछ लंबे समय से आपसी मतभेद और विवाद चल रहा है। प्रारंभिक जांच के आधार पर उनके सुसाइड की यही वजह सामने आ रही है। वहीं रविवार को पत्नी से फोन पर बातचीत के दौरान उनकी बहस हो गई थी। इसी दौरान उन्होंने जहर खा लिया था। उन्होंने जहर खाने की बात अपनी पत्नी को बताई उसके बाद उनकी पत्नी ने स्टाफ की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।