जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां डंपर और बस में जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही 6 यात्री बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

घटना बुधवार की सुबह भेड़ाघाट से जबलपुर आ रही एक मेट्रो बस के साथ हुई। यहां डंपर और मेट्रो बस की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इनके 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने घायलों को आनन-फानन में नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। और पुलिस को फोन किया।

जानकारी के अनुसार घटना जबलपुर के लम्हेटाघाट चौक के पास हुई। हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत तिलवारा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।