भोपाल। गोहद की जनता को जलसंकट से उबारने के लिए कांग्रेस के युवा नेता देवाशीष जरारिया लगातार तीसरे दिन जल सत्याग्रह पर डटे हुए हैं। पानी की किल्लत झेल रही गोहद की जनता को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए देवाशीष अपने साथियों, समर्थकों तथा स्थानीय लोगों के साथ बैसली डैम में जल सत्याग्रह कर रहे हैं। इस दौरान देवाशीष को स्थानीय लोगों का एकजुटता के साथ समर्थन मिल रहा है। देवाशीष का कहना है कि जब तक गोहद की जनता को इस जलसंकट से छुटकारा नहीं मिलता, तब तक वे चैन की सांस नहीं लेंगे।  

यह भी पढ़ें : गोहद में जारी है देवाशीष जरारिया का जल सत्याग्रह, पानी की कमी से बेहाल है इलाक़े की जनता

जनसरोकार से जुड़े देवाशीष के इस अभियान में जैसे जैसे समय बीतता जा रहा है, वैसे वैसे उनके अभियान से भारी तादाद में लोग जुड़ते जा रहे हैं। यही कारण है कि आज प्रशासन की एक टीम देवाशीष को आंदोलन समाप्त करने के लिए मनाने आई थी। प्रशासनिक टीम ने देवाशीष और जलसंकट की मार झेल रहे लोगों को भरोसा दिलाया कि पानी की समस्या एक हफ्ते में समाप्त हो जाएगी। एक हफ्ते के भीतर बैसली डैम में पानी पहुँच जाएगा। लेकिन देवाशीष ने गोहद की जनता को स्थाई समाधान न मिलने तक फिलहाल सत्याग्रह जारी रखने का फैसला किया है। 

क्या है मामला 
गोहद क्षेत्र में करीब 80 हज़ार जनता पानी के लिए बैसली डैम पर पूरी तरह से आश्रित है। लेकिन हर साल अप्रैल और मई महीने में बैसली डैम सुख जाता है। इस मर्तबा यह डैम फरवरी महीने में ही सूख गया। जिस वजह से लोगों को पानी के प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीद कर अपनी रोज़मर्रा की ज़रूरतों को पूरा करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ प्रशासन गोहद की जनता की समस्या के प्रति कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। कांग्रेस नेताओं और क्षेत्र की जनता द्वारा कई मर्तबा प्रशासन से इस समस्या की शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक प्रशासन ने इस समस्या के प्रति अपना उदासीन रवैया अपनाया हुआ है।

यह भी पढ़ें : देवाशीष जरारिया ने दी जल-सत्याग्रह की चेतावनी, पानी के लिए तरस रही है गोहद की जनता

 

कई बार शिकायत करने के बावजूद जब इस मसले पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो कांग्रेस नेता देवाशीष जरारिया इस समस्या के समाधान के लिए जल सत्याग्रह पर बैठ गए। जल सत्याग्रह के दौरान ही देवाशीष जरारिया ने हमसमवेत को बताया कि कैसे प्रशासन और राज्य सरकार की मश्निनरी उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार मेवाराम जाटव को जिताने का बदला गोहद की जनता से निकाल रही है। देवाशीष ने बताया कि राज्य सरकार ने गोहद की जनता के लिए जारी किया हुआ अपना साढ़े आठ करोड़ का फंड भी वापस ले लिया। देवाशीष ने बैसली डैम सूखने के लिए स्थानीय प्रशासन के आनकानी और लापरवाही भरे रवैये को सबसे बड़ा कारण बताया है।

जल सत्याग्रह के तीसरे दिन देवाशीष जरारिया के साथ शैलेंद्र गुर्जर, रमजान खान, कैलाश माहौर, राजेंद्र सिंह परिहार, अवधेश शुक्ला, अवध किशोर बंटी, पिंकी जाटव मौजूद रहे। बैसली डैम में चल रहे जल सत्याग्रह के दौरान उपस्थित लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए एडवोकेट बृजेंद्र यादव, एडवोकेट केशव सिंह गुर्जर, दीपक शर्मा, विजय मुद्गल, राहुल नरेंद्र मिश्रा, बालकिशन माहौल सिंह, रामू गुप्ता, धर्मवीर सिंह, गोलू बनवास, अनिकेत अमनबाग, सुभाष बंसल, विनोद गर्ग ,सोनू भटनागर, असलम खान, विमल गुप्ता, बल्ला खान, जगन्नाथ प्रसाद, गजेंद्र बंसल, रामअवतार गुर्जर और बल्लू कुशवाहा भी मौजूद थे।