इंदौर। हनीमून पर बाली गए इंदौर के एक बड़े कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। होटल के रूम में उनकी डेड बॉडी मिली है। उनकी पत्नी ने बताया कि रात में दोनों एक ही बिस्तर पर साथ में सोए थे। लेकिन सुबह उनकी बॉडी में कोई हलचल नहीं हो रही थी।
मृतक उज्जवल बड़जात्या, इंदौर के करोड़पति कारोबारी बड़जात्या परिवार के सदस्य थे। बताया गया है कि बड़जात्या परिवार का इंदौर एवं आसपास के क्षेत्र में प्राइवेट फाइनेंस का बड़ा कारोबार था। इसके अलावा महू में उन्होंने एक टाउनशिप भी बनाई है। उज्जवल की शादी 9 महीने पहले हुई थी लेकिन वह शादी के तत्काल बाद हनीमून ट्रिप पर नहीं गए थे। यह उज्जवल की पहले ट्रिप थी जिसमें उसकी पत्नी नेहल उसके साथ थी।
उज्जवल बडजात्या अपनी पत्नी नेहल को लेकर 25 अगस्त को इंडोनेशिया के बाली गए थे। वह 6 सितंबर को वापसी करने वाले थे। लेकिन, 1 सिंतबर को उन्हें यहां होटल में कार्डियेक अरेस्ट हुआ। जिसमें उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक उज्जवल अपनी पत्नी नेहल के साथ जिली आईलैंड में रूके थे।
रात में दोनों सोए तो सुबह उज्जवल के शरीर में हलचल नहीं दिखी। उनकी पत्नी को लगा वह गहरी नींद में है। लेकिन कुछ देर बाद उन्हें उठाना शुरू किया। जिसमें किसी तरह से जबाव नहीं मिलने पर होटल के स्टाॅफ को बुलाया। वहां अस्पताल नहीं मिला। वह काफी दूर था। इसलिए वहीं के निजी डॉक्टर को दिखाया। उन्होंने मौत की पुष्टि कर दी।
इसके बाद उनकी पत्नी नेहल ने इंदौर में परिवार को जानकारी दी। परिवार के लोग यहां से तुरंत बाली पहुंचे हैं। यहां थाई एअर लाईस की मदद से उनके शव को लेकर बुधवार शाम तक लाया जाएगा। रीजनल पार्क मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार होगा।
परिवार से जुडे़ एक सदस्य ने बताया कि उज्जवल बड़जात्या का परिवार फायनेंस का काम है। महू में टाउनशिप का भी काम है। उज्जवल इकलौते बेटे थे। उनकी एक बहन है। इसके अलावा परिवार ने अन्य जानकारी साझा करने से इंकार किया है।