जबलपुर। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व आईएएस वेदप्रकाश ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। चुनाव में वे जबलपुर विधानसभा पश्चिमी क्षेत्र से टिकट के दावेदार हैं। हालांकि, अब उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। लोकायुक्त ने पूर्व आईएएस पर एफआईआर दर्ज की है। वेदप्रकाश पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक नरसिंहपुर कलेक्टर रहते हुए वेदप्रकाश ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए नियम के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस जारी किया था। जिसकी शिकायत 7 दिसंबर 2022 को की गई थी। इसकी शिकायत आई टी आई एक्टिविष्ठ करेली निवासी रमाकांत कौरव द्वारा की गई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त ने वेदप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस मामले को लेकर लोकायुक्त पुलिस लगातार जांच कर रही थी। जांच के दौरान पाया गया कि जिस व्यक्ति का लाइसेंस जारी किया गया था वो फर्जी तरीके से आधार कार्ड, वोटर आईडी और निवास प्रमाण पत्र तैयार करवाया था। वो दस्तावेद में अपने आप को नरसिंहपुर का निवासी बताया था लेकिन जांच के बाद पाया गया कि वो बिहार के बेगुसराय में ज्यादा तर समय बिताता है। जांच के बाद युवक का लाइसेंस निरस्त कर लिया गया है और पूर्व IAS पर लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।