पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना में एक मजदूर की किस्मत हीरे की तरह चमक गई है। पन्ना की रत्नगर्भा धरती ने प्रताप सिंह यादव नाम के मजदूर को कड़ी मेहनत के फल के रूप में एक 11.88 कैरेट वजनी हीरा दिया। इसके बाद एक ही दिन में यह मजदूर मालामाल हो गया।

दरअसल, प्रताप सिंह यादव गरीबी से परेशान होकर बीते फरवरी माह में सरकारी हीरा कार्यालय में आवेदन दिया और 10 बाई 10 की हीरा खदान खोदने के लिए पट्टा स्वीकृत कराया था। जिसके बाद खदान में प्रताप ने 3 माह तक दिन रात मेहनत की और अब वह रातों रात लखपति बन गया है।

यह भी पढ़ें: BCCI ने पत्रकार बोरिया मजूमदार पर लगाया दो साल का बैन, रिद्धिमान साहा को धमकाने की मिली सजा

कहते हैं ना कि अगर हौसले बुलंद हो तो कामयाबी आपके कदमों में होती है। गरीब मजदूर आज लखपति बन गया है। बता दें इस हीरे का वजन 11.88 कैरेट है, जिसकी अनुमानित कीमत 30 लाख से ऊपर है। मजदूर का कहना है कि उस पर भगवान जुगल किशोर जी की कृपा हुई है।

यह भी पढ़ें: तालिबान ने महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगाई रोक, धीरे-धीरे बढ़ा रहा है प्रतिबंधों का दायरा

मजदूर ने हीरा कार्यालय में हीरे को जमा करा दिया है। अब वो हीरे की नीलामी के बाद मिलने वाले पैसों से अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारेगा और बच्चों के पालन-पोषण और पढ़ाई लिखाई में पैसों को खर्च करेगा। 

यह भी पढ़ें: जहां कांग्रेस की सीट, वहां कराए जा रहे हैं दंगे, कांग्रेस नेताओं ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

अधिकारियों ने बताया कि मजदूर को जेम्स क्वालिटी का हीरा मिला है, जो एक उच्च किस्म का हीरा माना जाता है। अब इस हीरे को नीलामी में रख दिया जाएगा और नीलामी के बाद 12 परसेंट रॉयल्टी काट कर शेष पैसा प्रताप सिंह यादव को दे दिया जाएगा।