छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश शासन से एक विशेष मांग की है। उन्होंने बुंदेलखंड को मध्य प्रदेश से अलग राज्य बनाए जाने की गुहार लगाई हैं। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा होने से क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी और कई बेहतर अवसर आएंगे।

उन्होंने कहा कि ये फैसला सरकार के उपर छोड़ते हैं। हमें कानून व्यवस्था पर विश्वास है। इसके अलावा सड़कों पर गाय के घूमने पर शास्त्री ने नाराजगी जताई और कहा कि, ये मध्य प्रदेश, बुंदलखंड के लिए दुर्भाग्य की बात है। जिसको हम गौ माता बोलते हैं वे सड़कों पर आवारा इधर-उधर भटक रही है। इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: सीधी में सीएम के कार्यक्रम स्थल पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में घुसी बोलेरा, भाजपा नेता के तीन परिजनों की मौत

बता दें धीरेंद्र शास्त्री छतरपुर में श्री रामलीला समिति की ओर से आयोजित हुए कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। दरअसल आने वाले कुछ महीनों में 7 नवंबर से 16 नवंबर तक पदयात्रा होगी। इसके बारे में बातचीत करते हुए बोलें कि राष्ट्र और भगवान राम एक-दूसरे के पूरक है। उन्होंने हर एक नागरिक से राष्ट्रभक्ति दिखाने का आह्वान किया। साथ ही ये भी कहा कि देश के प्रत्येक मंदिरों, मस्जिदों में हफ्ते में एक बार राष्ट्रगान गाया जाना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार को हर ब्लॉक या जिलों में 5-5 गोशालाओं का निर्माण कराना चाहिए। जिसमें 5 से 10 हजार गायों की रहने की व्यवस्था हो। अगर यह व्यवस्था लागू हो जाएं तो सड़कों पर गाय घूमती नहीं दिखेगी।