इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई सीनियर IAS अफसरों के तबादले कर दिए। सोमवार देर रात 14 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में 5 जिलों इंदौर, जबलपुर, कटनी, बड़वानी और आगर मालवा के कलेक्टर बदल गए हैं।

आदेश के अनुसार जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े को हटाकर जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। खाड़े को इंदौर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह को सीएम डॉ. मोहन यादव के गृह संभाग उज्जैन का कमीश्नर बनाया गया है। उन्हें सरकार पहले ही 2028 में होने वाले मेला अधिकारी सिंहस्थ मेला का प्रभार दे चुकी थी। आदेश में इंदौर नगर निगम के कमिश्नर शिवम वर्मा को इंदौर का कलेक्टर बना दिया गया है।

इंदौर संभाग के कमिश्नर दीपक सिंह को राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव बनाया गया हैं। जबकि आयोग के सचिव अभिषेक सिंह को गृह विभाग में सचिव पदस्थ किया गया हैं। वर्तमान में गृह सचिव आशीष भार्गव की नई पदस्थापना फिलहाल नहीं की गई है। इसके अलावा परीक्षित संजय राव झाड़े को इंदौर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया है। इससे पहले वह नगरीय प्रशासन एवं विकास में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इंदौर विकास प्राधिकरण में सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रहे रामप्रकाश अहिरवार को जबलपुर नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है।

इसके अलावा पांच जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। शिवम वर्मा को इंदौर का कलेक्टर बनाया गया है। वर्मा अभी इंदौर नगर निगम में कमिश्नर हैं। राघवेन्द्र सिंह को जबलपुर कलेक्टर बनाया गया हैं। राघवेंद्र सिंह अभी आगर-मालवा जिले के कलेक्टर हैं। आशीष तिवारी को कटनी का कलेक्टर बनाया गया हैं। तिवारी अभी मुख्य सचिव कार्यालय में उपसचिव हैं। जयति सिंह को बड़वानी का कलेक्टर बनाया गया हैं। जयति अभी उज्जैन जिला पंचायत की सीईओ हैं। जबकि प्रीति यादव को आगर-मालवा कलेक्टर बनाया गया हैं। प्रीति अभी जबलपुर नगर निगम में कमिश्रर हैं।