नासिक। महाराष्ट्र के नासिक से हैरतअंगेज मामला सामने आया है। दरअसल यहां ब्रेन डेड घोषित युवक अंतिम संस्कार के दौरान अचानक ज़िंदा हो गया। वह अंतिम संस्कार की तैयारियों के वक्त जोर-जोर से खांसने लगा। युवक के परिचितों ने यह दावा किया है। इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है।

युवक त्र्यंबकेश्वर तालुका का निवासी है, युवक के रिश्तेदारों ने जानकारी दी कि भाऊ लचके (19) का कुछ ही दिन पहले एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं हैं। युवक को अडगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे ब्रेन ड्रेड घोषित कर दिया है। युवक के परिजनों ने उसे मृत समझ लिया और अंतिम संस्कार की तैयारी में लग गए। 

यह भी पढ़ें: पंजाब में बाढ़ से अब तक 43 लोगों की मौत, 4.38 लाख एकड़ जमीन पर खड़ी फसल बर्बाद

इस बीच प्राइवेट अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी कि युवक लचके को कभी मृत घोषित किया नहीं गया था। परिजनों ने शब्दों का गलत अर्थ समझ लिया। दरअसल वे कुछ डॉक्टरी शब्दावली को लेकर भ्रमित हो गए थे। और फिर ये सब करने लग गए। वहीं लचके के रिश्तेदार गंगराम शिंदे ने कहा कि जब हम अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तब वह हिलने-डुलने और खांसने लगा। हम उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर्स उसका उपचार कर रहे हैं। फिलहाल उसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।