लखनऊ/भोपाल। उत्तर प्रदेश में जारी तीसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर विवादित बयान दिया है। सीएम शिवराज ने अखिलेश यादव को आज के औरंगजेब की संज्ञा दी है। उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि जो अपने बाप का नहीं हुआ, वो आपका क्या होगा? 





सीएम शिवराज देवरिया में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने सपा प्रमुख पर निजी हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव आज के औरंगजेब हैं। जो बाप का नहीं हुआ, वह आपका क्या होगा? सीएम शिवराज ने आगे कहा कि यह मैं नहीं कहता, यह तो उनके पिता मुलायम सिंह यादव जी ही कहते हैं कि जो बाप का नहीं हुआ, आपका क्या होगा। 



उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज हो रहा है। 16 जिलों के 59 विधानसभा सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। तीसरे चरण की सबसे हाई प्रोफाइल सीट करहल मानी जा रही है। इसी सीट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं।



यह भी पढ़ें : फर्रुखाबाद में ईवीएम से समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह गायब, एसपी सिंह बघेल पर पोलिंग एजेंटों को धमकाने का आरोप



तीसरे चरण के मतदान के दौरान कई जगहों पर अनियमितता की खबरें आ रही हैं। फर्रुखाबाद के एक बूथ पर ईवीएम मशीन से समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल गायब था। ओरैया और कन्नौज में ईवीएम मशीन के खराब होने की भी खबरें आई हैं।



यह भी पढ़ें : मोगा में वोट खरीद रहे हैं अन्य दलों के प्रत्याशी, सोनू सूद ने लगाया बड़ा आरोप



लेकिन सबसे अधिक धांधली की खबरें अखिलेश यादव की सीट करहल से आई हैं। करहल सीट से बीजेपी उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल पर समाजवादी पार्टी के पोलिंग एजेंटों को धमकाने का आरोप लगा है। वहीं समाजवादी पार्टी ने यह आरोप भी लगाया है कि पोलिंग बूथों पर उनके वोटरों को वोट डालने से रोका जा रहा है।