असम। कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम में सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि "असम जीत रहे हैं हम" इसके साथ ही असम की 126 विधानसभा सीटों में से गठबंधन को 100 से अधिक सीटों पर भारी बहुमत से विजयी होने का दावा किया है।कांग्रेस नेता भूपेश बघेल असम के पर्यवेक्षक बनाये गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टीयां दुष्प्रचार के लिए तैयार खड़ी हैं। इस लिए मेहनत में कोई चूक न होने पाए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता बघेल ने ट्वीट कर कहा कि "बच्चे, बुजुर्ग, नौजवान, सभी उत्साहित हैं, बस थोड़ा सा और दम असम जीत रहे हैं हम"
असम चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि जनसंवाद और जनसंपर्क ही हर कांग्रेस कार्यकर्ता को जनसेवक बनाता है।गर्व होता है आज असम के कांग्रेस कार्यकर्ता डोर टू डोर कैम्पेन कर जनता तक पहुँच रहे हैं।पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने बांग्लादेश से लगी राज्य की सीमा को बंद करने और ब्रम्हपुत्र नदी के दोनों ओर एक्सप्रेसवे बनाने का वादा किया था। लेक़िन पांच साल बीते जाने के बाद भी वादा पूरा नही कर पाई है।उन्होंने एक और ट्वीट कर कहा कि "एक साथ उठे हैं लाखों हाथ मौसम अब तो बदलेगा, झूठ ठगी की हटेगी बदली, सच का सूरज निकलेगा।
उल्लेखनीय है कि असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च से 6 अप्रैल के बीच तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां दम लगा रही है।कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा को अब अपनी हार साफ दिखाई दे रही है। असम में कांग्रेस की जनहितैषी सरकार बनने जा रही है।