कन्याकुमारी। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज चौथा दिन है। इस यात्रा को आमलोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। जैसे-जैसे यह पदयात्रा आगे बढ़ रही है, हजारों की संख्या में लोग इससे जुड़ते जा रहे हैं। चौथे दिन सुबह यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा।





बच्चे, बूढ़े, जवान, छात्र-छात्राएं सभी इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। पदयात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह इस यात्रा के सार्थकता का संदेश दे रहा है।





शनिवार सुबह 7 बजे मुलगुमूदु में तिरंगा फहराकर पदयात्री मार्थनडम की ओर बढ़े। भारत यात्रियों का हौसला बढ़ाने के लिए स्थानीय लोग अपने घरों की छत, दुकानों के बाहर, चौक में इकट्ठा दिखे। तमिलनाडु की सड़कें कांग्रेस जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठी।





छोटे छोटे बच्चे भी हाथों में तिरंगा थामे राहुल के साथ चलने लगे। राहुल गांधी ने बच्चों को गले लगाया, विभिन्न स्कूल व कॉलेज के छात्राओं के साथ बातचीत की। बेरोजगार युवा भी पदयात्रा में शामिल हुए।





ऐसा लग रहा है जैसे युवा, बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं हर कोई नफरत के खिलाफ आयोजित इस पदयात्रा को सफल बनाने में लगा है। पदयात्रा के दौरान रास्ते में बच्चों और छात्राओं के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सेल्फी भी ली, इस दौरान बच्चे बेहद खुश नजर आए।





युवा राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते नजर आए। आज चौथे दिन भी इस यात्रा में भारत यात्रियों के उत्साह को बनाए रखने के लिए अलग-अलग तरह के स्थानीय कलाकर रास्ते में करतब दिखा रहे हैं। इस यात्रा में इन कलाकारों का योगदान भी अनूठा है।