किसान आंदोलन के चार महीने पूरे होने पर किसान नेताओं ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों के भारत बंद का असर देश भर के विभिन्न हिस्सों में दिख रहा है। पंजाब के अमृतसर में किसानों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। रेलवे ट्रैक को जाम कर किसान वहीं पर धरना दे रहे हैं। पंजाब और हरियाणा में कुल 32 जगहों पर किसान पटरियों पर बैठे हुए हैं। किसानों के प्रदर्शन के कारण रेलवे को शताब्दी की चार ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं। पंजाब और हरियाणा के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी किसान आंदोलन का असर दिख रहा है। गाजीपुर बॉर्डर को भी किसानों ने सुबह से ही जाम किया हुआ है।