नई दिल्ली। राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में सोमवार को आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की विभिन्न क्षेत्रों की 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। समारोह में सबसे ज्यादा चर्चा दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत दिए गए पद्म विभूषण की रही। उनकी ओर से यह सम्मान उनकी पत्नी और सांसद हेमा मालिनी ने ग्रहण किया। वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत सिंह को पद्मश्री के लिए चुना गया। हरमनप्रीत को समारोह में सम्मानित भी किया गया।

इस साल कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए जाने हैं। पहले चरण में 66 पुरस्कार प्रदान किए गए। जबकि, बाकी 65 विजेताओं को अगले चरण में सम्मानित किया जाएगा। समारोह में कला, खेल, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान, उद्योग और सार्वजनिक जीवन से जुड़े कई बड़े नाम शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:अमृतसर में कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर के बाहर फायरिंग, कनाडा में भी कैफे पर हो चुके हैं हमले

महिला क्रिकेट टीम को वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर को खेल के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री मिला। वहीं, पूर्व कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा का नाम भी पद्मश्री विजेताओं की सूची में शामिल है। सिनेमा जगत से आर माधवन, अरिजीत सिंह, ममूटी, अल्का याग्निक और प्रोसेनजीत चटर्जी जैसे चर्चित नामों को भी सम्मान मिला।

समारोह के दौरान पुदुचेरी के पारंपरिक सिलंबम खिलाड़ी के. पजनीवेल ने पद्मश्री प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ता तेची गुबिन, वरिष्ठ पत्रकार कैलाश चंद्र पंत और सोलर ग्रुप के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल को भी उनके-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

विज्ञापन जगत की मशहूर हस्ती दिवंगत पीयूष पांडे को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया। इसके अलावा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:भोपाल के रचना टॉवर में भीषण आग, इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से पार्किंग में खड़ी कारें जलीं

पद्म विभूषण विजेता (5)
•    धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) – कला/सिनेमा 
•    वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत) – सार्वजनिक मामले 
•    के. टी. थॉमस – सार्वजनिक मामले 
•    एन. राजम – कला 
•    पी. नारायणन – साहित्य एवं शिक्षा

यह भी पढ़ें:रीवा में जैन साध्वियों की मौत पर आक्रोश, संत सुरक्षा नीति की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन

पद्म भूषण विजेता (13)
•    अलका याग्निक – कला 
•    ममूटी – कला/सिनेमा 
•    विजय अमृतराज – खेल 
•    उदय कोटक – व्यापार एवं उद्योग 
•    भगत सिंह कोश्यारी – सार्वजनिक मामले 
•    डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु – चिकित्सा 
•    पीयूष पांडे (मरणोपरांत) – कला 
•    शिबू सोरेन (मरणोपरांत) – सार्वजनिक मामले 
•    डॉ. आर. गणेश – कला/साहित्य 
•    वी. के. मल्होत्रा (मरणोपरांत) – सार्वजनिक मामले 
•    एस. के. एम. मैलानंदन – समाज कार्य 
•    कलीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी – चिकित्सा

यह भी पढ़ें:देश में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 102 रुपए और डीजल 95.20 रुपए हुआ

पद्मश्री विजेता (113)
•    ए. ई. मुथुनायगम 
•    अनिल कुमार रस्तोगी 
•    अनके गौड़ा एम. 
•    अर्मिडा फर्नांडिस 
•    अरविंद वैद्य 
•    अशोक खाड़े 
•    अशोक कुमार सिंह 
•    अशोक Kumar महापात्रा 
•    असोक कुमार हलदर 
•    अद्वैत चरण गडनायक 
•    अच्युत रामचंद्र पालव 
•    अजय वी. भट्ट 
•    अनिल कुमार बोरो 
•    अरिजीत सिंह 
•    अरुंधति भट्टाचार्य 
•    अरुणोदय साहा 
•    अरविंद शर्मा 
•    आशुतोष शर्मा 
•    अश्विनी भिड़े देशपांडे 
•    बलदेव सिंह 
•    भगवानदास रैकवार 
•    भारत सिंह भारती 
•    भिकल्या लडाक्या ढिंडा 
•    विश्व बंधु (मरणोपरांत) 
•    बृज लाल भट 
•    बुद्ध रश्मि मणि 
•    डॉ. बुधरी ताती 
•    बैजनाथ महाराज 
•    बैरी गॉडफ्रे जॉन 
•    बेगम बतूल 
•    भरत गुप्त 
•    भेरू सिंह चौहान 
•    भीम सिंह भावेश 
•    भीमव्वा दोड्डबलाप्पा शिल्लेक्याथरा 
•    बुधेंद्र कुमार जैन 
•    सी. एस. वैद्यनाथन 
•    चंद्रमौली गद्दामनुगु 
•    चरण हेंब्रम 
•    चिरंजी लाल यादव 
•    दीपिका रेड्डी 
•    धार्मिकलाल चुनीलाल पंड्या 
•    गद्दे बाबू राजेंद्र प्रसाद 
•    गफरुद्दीन मेवाती जोगी 
•    गंभीर सिंह योंजोन 
•    गरिमेला बालकृष्ण प्रसाद (मरणोपरांत) 
•    गायत्री बालसुब्रमण्यम एवं रंजनी बालसुब्रमण्यम 
•    गोपाल जी त्रिवेदी 
•    गुदुरु वेंकट राव 
•    एच. वी. हंडे 
•    हैली वार 
•    हरि माधव मुखोपाध्याय (मरणोपरांत) 
•    हरिचरण सैकिया 
•    हरमनप्रीत कौर भुल्लर 
•    इंदरजीत सिंह सिद्धू 
•    जनार्दन बापूराव बोथे 
•    जोगेश देउरी 
•    जुजेर वासी 
•    ज्योतिष देबनाथ 
•    के. पजनीवेल 
•    के. रामासामी 
•    के. विजय कुमार 
•    कबिंद्र पुरकायस्थ (मरणोपरांत) 
•    कैलाश चंद्र पंत 
•    कलामंडलम विमला मेनन 
•    केवल कृष्ण ठकराल 
•    खेम राज सुंद्रियाल 
•    कोल्लाकली देवकी अम्मा जी. 
•    कृष्णमूर्ति बालसुब्रमण्यम 
•    कुमार बोस 
•    कुमारसामी थंगराज 
•    लार्स-क्रिश्चियन कोच 
•    ल्यूडमिला विक्टोरोवना खोखलोवा 
•    माधवन रंगनाथन (आर. माधवन) 
•    मगांती मुरली मोहन 
•    महेंद्र कुमार मिश्रा 
•    महेंद्र नाथ रॉय 
•    ममिडाला जगदेश कुमार 
•    मंगला कपूर 
•    मीर हाजीभाई कासमभाई 
•    मोहन नगर 
•    नारायण व्यास 
•    नरेश चंद्र देव वर्मा 
•    नीलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला 
•    नूरुद्दीन अहमद 
•    ओथुवार थिरुथानी स्वामीनाथन 
•    डॉ. पदम गुरमेत 
•    पलकोंडा विजय आनंद रेड्डी 
•    पोखिला लेक्थेपी 
•    डॉ. प्रभाकर बसावप्रभु कोरे 
•    प्रतीक शर्मा 
•    प्रवीन कुमार 
•    प्रेम लाल गौतम 
•    प्रोसेनजीत चटर्जी 
•    डॉ. पुणियामूर्ति नटेसन 
•    आर. कृष्णन (मरणोपरांत) 
•    आर. वी. एस. मणि 
•    रबीलाल टुडू 
•    राजस्तापथी कलियप्पा गौंडर 
•    राजेंद्र प्रसाद 
•    रामा रेड्डी ममीडी (मरणोपरांत) 
•    राममूर्ति श्रीधर 
•    रामचंद्र गोडबोले एवं सुनीता गोडबोले 
•    रतिलाल बोरिसागर 
•    रोहित शर्मा 
•    एस. जी. सुशीलाम्मा 
•    संगयुसांग एस. पोंगेनर 
•    संत निरंजन दास 
•    सरत कुमार पात्रा 
•    सरोज मंडल 
•    सतीश शाह (मरणोपरांत) 
•    सत्यनारायण नुवाल 
•    सविता पुनिया 
•    प्रो. शफी शौक