नई दिल्ली/भोपाल। कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

पार्टी ने कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को प्रत्याशी घोषित किया है। राजस्थान से नीरज डांगी कांग्रेस की टिकट पर राज्यसभा जाएंगे। वहीं, तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती और झारखंड़ से प्रणव झा को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।