लखनऊ। कांग्रेस पार्टी के बाद अब समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के गठबंधन के प्रत्याशियों का एलान हो गया है। एसपी आरएलडी गठबंधन के कुल 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है। इनमें से 19 उम्मीदवार राष्ट्रीय लोक दल के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। जबकि समाजवादी पार्टी के दस उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरेंगे। 

आरएलडी के उम्मीदवार 

प्रसन्न चौधरी (शामली), अनिल कुमार(पुरकाजी), राजपाल सिंह सैनी(खतौली), मुंशी राम (नहटौर), अहमद हमीद (बागपत), मदन भैया(लोनी), प्रदीप चौधरी गुड्डू (सादाबाद), तेजपाल सिंह (छाता), प्रीतम सिंह(गोवर्धन), बबीता देवी (बल्देव), महेश कुमार जाटव(आगरा देहात), बृजेश चाहर (फतेहपुर सीकरी), रौतान सिंह(खैरागढ़), सुदेश शर्मा(मोदीनगर), गजराज सिंह(हापुड़), अवतार सिंह बढ़ाना(जेवर), हाजी युनुस(बुलंदशहर), दिलनवाज खान(स्याना), भगवती प्रसाद सूर्यवंशी(खैर)। 

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार 

नाहिद हसन(कैराना), पंकज मलिक(चरथावल), शाहिद मंजूर(किठौर), रफीक अंसारी(मेरठ), कुंवर वकील(आगरा कैंट), मधुसूदन शर्मा(बाह), अमरपाल शर्मा(साहिबाबाद), असलम चौधरी(धौलाना), सलमान सईद (कौल), जफर आलम(अलीगढ़)।

इससे पहले गुरुवार को ही कांग्रेस पार्टी ने अपने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। जिसमें कांग्रेस पार्टी ने 40-40 फीसदी महिलाओं और युवाओं को टिकट दिया है। कांग्रेस पार्टी ने कुल 50 महिलाओं उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा देवी को भी कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।