कोरोना महामारी के बीच 14 सितंबर से संसद का 18 दिवसीय मानसून सेशन शुरु हुआ। इस दौरान सांसद सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल का पालन करते नजर आए। यह 18 दिवसीय सत्र 1 अक्टूबर तक चलेगा। कोविड-19 महामारी के दौरान यह संसद का यह पहला सत्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में नीले रंग का मास्क पहनकर पहुंचे। 

संसद परिसर में सांसद सोशल डिस्टेंसिंग के साथ एक दूसरे से बात करते नजर आए। लोकसभा में सदस्यों को बैठकर सवाल जवाब करने के लिए कहा गया है। जिसका पालन सांसदों ने किया। राज्यसभा और लोकसभा में संसद सदस्यों की बैठक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सांसदों के बीच कांच की दीवार लगाई गई है। एक सीट पर केवल एक ही सांसद बैठे है।

संसद भवन में सांसद मास्क और फेस शील्ड पहने नजर आए।

संसद के मानसून सत्र का समय कम रखा गया है। दौरान रोजाना हर सदन में चार घंटे का सत्र होगा। राज्य सभा की बैठक सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी वहीं लोकसभा का सत्र दोपहर 3 तीन बजे से शाम 7 बजे तक होगा।

सांसद मेनका गांधी संसद में नीले रंग का मास्क और ग्लब्स पहने नजर आईं उन्होंने एप के जरिए अपनी अटेंडेंस दर्ज करवाई। संसद में यह पहला मौका है जब किसी एप के माध्यम से अटेंडेंस दर्ज हो रही है।

 

राज्यसभा के विजिटर गैलरी में भी सांसदों के बैठने की व्यवस्था की गई है। संसद के कर्मचारी भी फेस शील्ड पहने थे।