मध्य प्रदेश में पोस्टर पॉलिटिक्स थमने का नाम ही नहीं ले रही है। कांग्रेस के बागी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ ग्वालियर में गुमशुदगी का पोस्टर जारी हुआ था। इसके बाद भाजपा की भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ अज्ञात लोगों ने राजधानी में जगह जगह अपने सांसद के लापता होने की तस्वीर चस्पा कर दी। अब सिंधिया समर्थक नेता तथा बदनावर से पूर्व विधायक राजवर्धन सिंह दत्‍तीगांव को जनता ढूंढ रही है।

Click  संकट में जनता, पूछ रही- कहां है ‘विधायक’ दत्‍तीगांव

'ओ राजू अब मत आना'

राजवर्धन कांग्रेस के टिकट पर चुने गए थे मगर भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक होने के कारण वे कमलनाथ सरकार का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोरोना महामारी के चलते इनके क्षेत्र की जनता परेशान हैं लेकिन नेता ने लॉकडाउन की अवधि‍ में जनता की सुध नहीं ली है। परेशान हो कर बदनावर में जगह जगह पूर्व विधायक के गायब होने के पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में लिखा है कि ‘विधायक जी 3 मार्च को यहां से भोपाल का कह कर निकले थे। तभी से लापता हैं। बदनावर की जनता इस संकट काल में ढूंढ रही है।' ज्ञात हो कि मार्च की शुरुआत में ही कांग्रेस की सरकार को गिराने की साज़िश शुरू हो गई थी। जिसके बाद सिंधिया समर्थक सभी विधायकों को विशेष विमान से बैंगलोर के रिजॉर्ट ले जाया गया था। राजवर्धन सिंह दत्‍तीगांव तभी से अपने क्षेत्र लौट कर नहीं आए हैं। सूत्र बताते हैं कि उन्‍होंने घोषणा की है कि वे मंत्री बन कर अपने क्षेत्र में लौटेंगे। इस बीच क्षेत्र की जनता अपने नेता की तलाश कर रही है। पोस्टर के अंत में अपने नेता को हिदायत दी गई है- 'ओ राजू अब मत आना।'