मेष:- आज कार्य से संबंधित यात्रा संभव है, और शांतचित्त से जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूर्ण करने में सफल होंगे। परिजन से रिश्ते बेहतर रहेंगे। किसी मांगलिक कार्य की संभावना है। आज मन की शांति का असर स्वास्थ्य पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा।

वृष:- आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। तनाव पूर्ण मन से किए गए कार्य से असंतोष होगा। परिवार के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आज अच्छी मात्रा में धन रहेगा और आवश्यकतानुसार ही उसका उपयोग होगा। स्वास्थ्य सुख का आनंद लेंगे।

मिथुन:- आज आप नौकरी में अच्छी पहचान बनाएंगे और वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी। धन हानि की संभावना है, सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें गले में दर्द हो सकता है।

कर्क:- दिन अनुकूल है। कार्य पूर्ण करने में देर हो सकती है। चित्त की एकाग्रता आवश्यक है। आज परिवार की खुशी में आपकी भागीदारी होगी। किसी मेहमान के आने से प्रसन्नता होगी। आर्थिक उपयोग का निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। आज शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी।

और पढ़ें: सुख बाहर नहीं भीतर, ग्रहण में नहीं त्याग में

सिंह:- काम के लिए आज का दिन अच्छा है, आज आपके कार्य कौशल और प्रतिभा का मूल्यांकन होगा। किसी लंबी यात्रा का योग है। सावधान रहें आर्थिक हानि की संभावना ,है जिसके कारण निराश होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें सर्दी हो सकती है।

कन्या:- आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली सिद्ध होगा। आज की गई कोई त्रुटि भविष्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती है। पारिवारिक मामलों को सुलझाने में किसी श्रेष्ठ की राय काम करेगी। जिससे रिश्ते में खुशी आएगी। आज आध्यात्म की दिशा में धन खर्च करने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला:- अपने सहयोगियों के समर्थन से आपको अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक विवाद की संभावना है, समझदारी से काम लें। अर्थ की दिशा में सावधानी की आवश्यक है। प्रमाद से हानि हो सकती है। आहार शुद्धि से स्वास्थ्य ठीक होगा।

वृश्चिक:- आज पर्याप्त मात्रा में धन लाभ होगा, जिसकी आपको तलाश है। आज का दिन एक संतुलन का दिन है। रिश्तों में सामंजस्य रहेगा और मित्र का समर्थन मिलेगा। धन की प्रगति अच्छी रहेगी, स्वास्थ्य सुख मिलेगा।

और पढ़ें: शाश्‍वत शांति का मार्ग अत्‍यंत सहज

धनु:- आज कुछ अप्रत्याशित परिवर्तन हो सकता है। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। पारिवारिक स्नेह के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आज विरासत, बीमा और लाटरी के माध्यम से अप्रत्याशित रूप से धन का लाभ हो सकता है। संतुलित आहार से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर:- आज उत्साह से भरा हुआ दिन है। कार्य को ध्यान में रखते हुए समायोजन करें, जिससे कार्य प्रभावित न हो। दिन प्रेम पूर्ण व्यतीत होगा। वित्तीय प्रगति होगी। आज शेयर में लगाया गया पैसा उचित मुनाफे के साथ वापस होगा। आज आप स्वास्थ्य समस्याओं से मुक्त रहेंगे।

कुम्भ:- आपकी बुद्धिमत्ता के कारण काम का प्रभावी परिणाम देखने को मिलेगा। कार्य को और अच्छा करने के लिए धैर्य और दृढ़संकल्प की आवश्यकता है। आपकी तार्किकता घर के वातावरण को बिगाड़ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन:- अपने निरंतर प्रयासों से आज के दिन को प्रगतिशील बनाने में आप सफल रहेंगे। नौकरी का परिणाम सामान्य रहेगा। उतार चढ़ाव दोनों देखने को मिल सकते हैं। अधिकारियों और सहयोगियों से बात करते समय सावधानी रखें। भाई बहनों के समर्थन से बच्चों का विकास प्रसन्नता का कारण बनेगा। आर्थिक मामलों में कुछ बड़े निर्णय लेना उत्पादक होगा। आज अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे।