मेष राशि:- मेष राशि पूर्व दिशा की द्योतक है, इसका स्वामी मंगल है। इस राशि के जातक ऊर्जा से भरे होते हैं, ये आवेगी और आत्मकेंद्रित होते हैं। आज का दिन नौकरी-व्यवसाय के मामले में बहुत शुभ रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब हो सकते हैं। प्रयास से इच्छित कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। वाहन सुख का विस्तार होगा। पूर्व निर्धारित कार्यों में सफल रहेंगे। भविष्य की चिंता सताएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि:- इस राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्रोवृषतुलाधिप:अतः इनके पास बोलने की असाधारण क्षमता होती है। वृष राशि के जिन व्यक्तियों के हाथ की उंगली अथवा गाल पर तिल होता है, उनके पास पैसे की बचत बिल्कुल नहीं होती। आज वृष राशि वालों के कार्यालय का माहौल बढ़िया बना रहेगा। आज आपको उपहार और सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दिन के कामों को सेहत बाधित कर सकती है। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी। आत्मविश्वास व मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में विस्तार होगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आज आराम मिलेगा।

मिथुन राशि:- इस राशि के जातकों की आंखें तेज, बाल हल्के,नाक पतली, ठोढ़ी नुकीली और बाहें लम्बी होती हैं। इनकी अभिव्यक्ति यह बता देती है कि स्थिति इनके नियंत्रण में और आराम दायक है। आज शारीरिक कष्ट संभव है। आप धैर्य और संयम रखें। लंबित कार्य बनेंगे। वित्तीयपक्ष सुधरेगा। निजी संबंध सहायक रहेंगे। संगीत के प्रति आकर्षित रहेंगे। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। दौड़-भाग हो सकती है और उसका पूरा सकारात्मक फल आपको मिलेगा। आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। पैसों का कोई मामला उलझा हुआ है, तो वह ठीक होने लगेगा।

कर्क राशि:- इस राशि का संबंध जल से है और राशी चन्द्रमा है। चन्द्रमा को मन का स्वामी भी माना जाता है। कर्क राशि वाला व्यक्ति दूसरे की मनोभावनाओं को बिना बताए भी जान सकता है। आज आपका रचनात्मक काम आस-पास के लोगों को अचरज में डाल देगा, और आपको काफी सराहना मिलेगी। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे।  आर्थिक क्षेत्र में तरक्की संभव है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। कारोबार में सफलता के योग बन रहे हैं। रोजगार प्राप्ति की संभावना है।

और पढें: इस संसार रुपी शत्रु से लड़ना है हमें

सिंह राशि:- यह राशि चक्र की पांचवीं राशि है जो पूर्व दिशा की द्योतक है। इस राशि के जातक बेहद शक्तिशाली होते हैं। आज आपका बहुत लंबे समय से रुका हुआ धन मिलेगा, और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। कुछ पुराने मामले फिर सामने आ सकते हैं। अपने काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे। जिन दोस्तों से अरसे से मुलाकात नहीं हुई है, उनसे मिलने के लिए सही समय है। आज किसी बात को लेकर ज्यादा उदारता न बरतें, बिना वजह परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि:- इस राशि के जातकों के त्वचा का रंग पीला,माथा ऊंचा, आंखें सुन्दर और मुख संवेदनशील होता है। आपके लिए आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा, स्थितियां आपके सामने किसी पुरानी अवांच्छित बात को फिर से लाकर खड़ी कर सकती हैं, जिससे आप बचना चाहते थे। हर समस्या का समाधान अब आपको साफ दिखने लगेगा। अगर आप अपना नजरिया आस-पास के ऐसे लोगों को बताएँ जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों, तो आपको लाभ होगा। साथ ही आपको काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं, कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

तुला राशि:- इस राशि का स्वामी शुक्र है इसलिए इस राशि के लोग सुन्दर वस्तुओं से प्रेम करते हैं और मात्रा से अधिक गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं। आप के लिए आज का दिन शांति पूर्ण रहेगा। आज माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। किसी मित्र के सहयेाग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फँसा सकती है। आय में व्यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। आज काम का प्रेशर बहुत ज्यादा रहेगा, इसके बाद भी आप अपनी सूझ-बूझ से बिना तनाव के काम करेंगे। आज संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे, कार्यक्षेत्र में अनुभवी जन सहयोग देंगे।

वृश्चिक राशि:- इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग अपने शांत और विनम्र स्वभाव से जाने जाते हैं। ये खुद को बाहर से बहुत शान्त दिखाने का प्रयास करते हैं लेकिन भीतर से कोमल होते हैं। आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। आप के व्यवहार में मधुरता आएगी। कृषि कार्यो में निवेश आपको लाभ प्रदान कर सकता है। आय के क्षेत्र में सामान्य लाभ मिल सकता है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आज आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आज थोड़ी सी मेहनत से ही पूरा फल मिलने की उम्मीद है। आज अपने से छोटों की गलतियों को माफ करेंगे जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।

और पढें: ज्ञान ही परमात्मा की प्राप्ति

धनु राशि:- इस राशि का स्वामी गुरु है यह सत्वगुणी राशि है इस राशि लोग आध्यात्मिक होते हैं और किसी वस्तु के उजले पक्ष को ही देखते हैं। आज आपका दिमाग तेजी से काम करेगा। जिसका उपयोग आप भविष्य की योजनाएं बनाने में करेंगे। व्यापार, धंधे में अच्छे लाभ के योग है। रिश्तेदारों से तनाव और मतभेद होंगे। आज आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण काम पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आज आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। असावधानी से पैसे संबंधी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मकर राशि:- इस राशि का चिन्ह मगर है। साहित्य में मगर को मां गंगा का वाहन बताया गया है। इसका स्वामी शनि है, ये लोग दुबले पतले होते हैं और किसी किसी के दांत के लम्बे होते हैं। इनका व्यक्तित्व परिपक्व होता है।आज मकर के जातकों के शरीर में थकान रहेगी। यात्रा-प्रवास स्थगित करने को सूचित करते हैं। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। खान-पान पर भी संयम रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आध्यात्मिक काम में व्यस्त रहेंगे। आज धन व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा, अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कार्य को मन लगाकर करें।

कुंभ राशि:- इस राशि का स्वामी शनि है।ये लोग पतले और लम्बे कद के होते हैं।इनके बाल लम्बे और घने होते हैं।  आज आपका दिन बातचीत और लेंन-देंन के लिए अच्छा हैं। उधार दिया धन वसूल होगा। नौकरी में पद, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। सब आपकी समझ और शिष्टता से प्रभावित होंगे। खूब प्रशंसा मिलेगी।  इससे आपके सामने नए अवसर खुलेंगे। रोजगार में लाभ मिलेगा। अपने परिवार वालों की सेहत को लेकर आज आप थोड़ा घबराए हुए रहेंगे। व्यर्थ खर्च से तनाव होगा। जल्दबाजी से निर्णय न लें। किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी, आज आप उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

मीन राशि:- इस राशि का स्वामी गुरु है।इस राशि के जातक थोड़े मोटे होते हैं और आंखें सुन्दर होती हैं।इनके कान,गला,भुजा या पैर में तिल का निशान होता है। आज आत्मविश्वास बढ़ेगा एवं प्रगति निश्चित है। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो।  आपकी जीवनशैली ठीक रहेगी। दीर्घावधि निवेश से बचिए।  आज आप नवीन कार्य आरंभ कर सकते हैं। पूरी मेहनत से कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। वहीं अनावश्यक कार्यों पर खर्च बढ़ने की संभावना है।