मेष राशि:- आज व्यवसायिक नए अनुबंध होंगे। धर्म में आस्था बढेगी। व्यर्थ के आडंबरों से दूर रहें । कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी । कामकाज में सुधार होगा । रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा ।

वृषभ राशि:- अनजाने में हुई गलती से नुकसान की संभावना है। नौकरी में स्थानांतरण और पदोन्नति के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर कार्य करके स्थिति सुदृढ़ बनाएं। कुछ नवीन योजनाएं बना सकते हैं।

मिथुन राशि:- परिवारिक विवादों के कारण तनाव बढेगा। पारिवारिक व सामाजिक कार्यों में सुयश की प्राप्ति होगी । व्यापार में जीवनसाथी से सहयोग और समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है।

कर्क राशि:- कारोबार में आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। कार्यसिद्धि होने से साहस, पराक्रम बढ़ेगा । व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। धर्म ग्रंथ के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

और पढ़ें: क्या है समाधि और समाधि कैसे लगाई जाए

सिंह राशि:- परिवार में उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य की योजना बनेगी। आय से अधिक व्यय नहीं करें। माता पिता की आज्ञा का पालन करें सफलता मिलेगी।

कन्या राशि:- दिन के महत्व कों समझते हुए कार्य करें। कार्य के प्रति लापरवाही हानिकारक होगी। कार्यस्थल पर हर किसी पर विश्वास न करें। धैर्य, संयम रखकर काम करें। निजी जीवन में निर्णय लेने में विलंब न करें।

तुला राशि:- अपने मनमर्जी तरीके से फैसले न लें। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। व्यावसाय में काम का बोझ बढ़ेगा। शत्रु आपके कार्यो में विघ्न डाल सकते हैं, सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि:- कार्य की व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे। अपनों से मन मुटाव होने की स्थिति बनेगी। परिवार में खुशी रहेगी। स्वयं का प्रभाव, अनुभवों का लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम अति आवश्यक है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

और पढ़ें: कर्त्तव्य का पालन ईश्वर की आराधना का पर्याय

धनु राशि:- आप की मेहनत और ईमानदारी के बलबूते पर नौकरी में इच्छित पदोन्नति की संभावना है। आर्थिक निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी। व्यापार के विवादों का निपटारा होने की संभावना है। उपहार मिलने की संभावना है।

मकर राशि:- समय पर सम्भल जाएं और परिवार की समस्या को अनदेखा न करें। व्यापार में प्रतिकूलता रह सकती है। व्यसनों को अपने ऊपर हावी न होने दें। आपकी आदतों के कारण परिवारजनों को अपमानित होना पड़ सकता है।

कुम्भ राशि:- आज का दिन शुभ है, आपकी मनोकामना पूरी होगी। माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। कामकाज में सुधार होगा। सद्भावनाएं जागृत होंगी। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। मौज मस्ती में समय बीतेगा।

मीन राशि:- अपनी मर्यादा में रहें। जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान न करें। कानूनी विवाद आपके पक्ष में हल होंगे। व्यापार, नौकरी में वृद्धि के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप बदलाव करें।