ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न के निधन के चार साल बाद उनके बेटे जैक्सन वॉर्न ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। जैक्सन ने कहा है कि 2022 में 52 वर्ष की उम्र में थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से हुई वॉर्न की मौत में कोविड 19 वैक्सीन की भूमिका हो सकती है। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर इस मामले को लेकर बहस तेज हो गई है।

टू वर्ल्ड्स कोलाइड पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान जैक्सन ने कहा कि उनके पिता वैक्सीन लगवाने के पक्ष में नहीं थे लेकिन काम के कारण उन्हें मजबूरी में तीन या चार डोज लेनी पड़ी थी। उनके अनुसार, वॉर्न को पहले से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थी लेकिन वैक्सीन ने उन समस्याओं को और उभार दिया था। जैक्सन ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वैक्सीन इस मामले में एक फैक्टर रही है।

यह भी पढ़ें:वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 10 लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल

उन्होंने उस पल को भी याद किया जब उन्हें अपने पिता की मौत की खबर मिली थी। जैक्सन के मुताबिक, फोन रखने के तुरंत बाद उनके मन में पहला ख्याल यही आया कि इसके लिए सरकार, कोविड और वैक्सीन जिम्मेदार हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया है कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से उस समय यह बात नहीं कही क्योंकि स्थिति गंभीर हो सकती थी।

जैक्सन ने बताया कि वॉर्न अपनी मौत से कुछ समय पहले कोविड 19 से संक्रमित भी हुए थे। लेकिन उस समय वे किसी गंभीर बीमारी से नहीं जूझ रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके पिता उस दौर में खुश और स्वस्थ नजर आ रहे थे। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि वॉर्न धूम्रपान और शराब का सेवन करते थे। लेकिन उनके अनुसार, यह जीवनशैली अकेले मौत की वजह नहीं हो सकती।

यह भी पढ़ें:भोपाल गैस त्रासदी का कचरा जलाने वाली कंपनी में विस्फोट, हादसे में 4 श्रमिकों की गई जान

गौरतलब है कि शेन वॉर्न का निधन 4 मार्च 2022 को थाईलैंड के कोह समुई द्वीप पर छुट्टियां मनाने के दौरान हुआ था। उस समय की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण दिल का दौरा बताया गया था। जबकि, कुछ रिपोर्ट्स में कंजेनाइटल हार्ट डिजीज की भी बात सामने आई थी। 

शेन वॉर्न को क्रिकेट इतिहास के महानतम लेग स्पिनरों में गिना जाता है। उन्होंने 1992 से 2007 के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 700 से अधिक टेस्ट विकेट लिए थे। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से दुनिया भर के बल्लेबाजों को परेशान किया था। इसके अलावा उन्होंने साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स को खिताब दिलाकर अपनी कप्तानी का भी लोहा मनवाया था।

यह भी पढ़ें:MP: पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले में युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा