नई दिल्ली। लेबनान के शीर्ष फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक मोहम्मद अटवी का शुक्रवार को निधन हो गया। मोहम्मद अटवी पिछले एक महीने से आईसीयू में भर्ती थे। अटवी को सिर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। 

33 वर्षीय अटवी 21 अगस्त से अस्पताल में भर्ती थे लेकिन 18 सितंबर को वो जिन्दगी की लड़ाई हार गए। अटवी ने आखिरकार दम तोड़ दिया। हालांकि मोहम्मद अटवी के गोली कैसे लगी, यह अभी सामने नहीं आ पाया है। लेबनान में शादी, उत्सव तथा अन्य समारोह में गोली चलाने की परंपरा आम है। 

मोहम्मद अटवी के निधन पर लेबनान के प्रधानमंत्री माइकल आउन और खेल मंत्री वर्तिने ओहानियन ने उनके  शोक व्यक्त किया है। अटवी दक्षिणी लेबनान के रहने वाले थे। उनके गृह शहर हारौफ में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 

अटवी की गिनती लेबनान के शीर्ष फुटबॉल खिलाड़ियों में होती थी। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने के अलावा अंसार सहित कई अन्य लोकल टीम के लिए भी खेला। आखिरी बार अतवी अले स्पोर्टिंग क्लब के लिए फुटबॉल खेले थे।