युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। राइजिंग स्टार्स एशिया कप में UAE के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से रिकॉर्ड की झड़ियां लगा दी। इस दौरान उन्होंने न केवल सबसे तेज वनडे सेंचुरी बल्कि इस फॉर्मेट में सबसे तेज 150 और 200 रन भी पूरे किए। वैभव ने UAE के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 204 रनों की शानदार पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनकी कमाल की पारी के बदौलत भारत ने UAE को 7 विकेट से मात दिया।
दोहा में खेले गए राइजिंग स्टार्स एशिया कप में पहले बल्लेबाजी करते हुए UAE ने निर्धारित 50 ओवरों में भारत के सामने 250 रनों का टागरेट खड़ा किया था। इसके जवाब में भारत ने वैभव की तूफानी पारी के बदौलत महज 14.2 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। वैभव के अलावा भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 12 रन और प्रभसिमरन सिंह ने 3 रन जोड़े थे। इनके अलावा रिंकू सिंह और कुमार कुषाग्र ने नाबाद रहकर क्रमशः 27 और 1 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें:MP: शहडोल में शासकीय खरीद में भ्रष्टाचार, भोजन के ढाबे से खरीदी गई पूजा सामग्री
इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने महज 28 गेंदों में 100 रन पूरे कर लिए थे। इसके अलावा उन्होंने केवल 40 गेंदों में 150 और 52 गेंदों में दोहरा शतक ठोक दिया था। इसी के साथ उन्होंने यह उपलब्धियां हासिल करने के मामले में बड़े बड़े दिग्गजों को पछाड़ दिया है। मैच में उनके बल्ले से कुल 28 छक्के निकले थे जो कि इस फॉर्मेट की एक पारी में सबसे ज्यादा है।
लिस्ट ए वनडे में सबसे तेज 100
वैभव सूर्यवंशी – 28 गेंद
जैक फ्रेजर मैकगर्क – 29 गेंद
एबी डीविलियर्स – 31
साकिबुल गनी – 32
ईशान किशन – 33
यह भी पढ़ें:गन्ने के भाव को लेकर भोपाल में किसानों का हल्लाबोल, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के सामने धरने पर बैठे
लिस्ट ए वनडे में सबसे तेज 150
वैभव सूर्यवंशी - 40
वैभव सूर्यवंशी - 59
एबी डिविलियर्स - 64
हमरान नजीर - 65
जोस बटलर – 65
लिस्ट ए वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक
वैभव सूर्यवंशी - 52
चैड बोवेस - 103
ट्रेविस हेड - 114
हैरी ब्रूक - 114
नारायण जगदीशन – 114
यह भी पढ़ें:इंदौर में फिर सजी फूटी कोठी की सब्जी मंडी, विक्रेताओं के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी लगाई दुकानें
लिस्ट ए वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
वैभव सूर्यवंशी - 28
उर्विल पटेल - 24
डी आर्सी शॉर्ट - 23
बेवन जैकब्स - 21
इयोन मॉर्गन - 17
गेरहार्ड साइमन - 17