बीजेपी नेता जुआ खेलते गिरफ्तार, नाइट कर्फ्यू के दौरान पुलिस ने पकड़े 26 जुआरी

रायपुर पुलिस ने जुआरियों पर की सख्त कार्रवाई, दो अलग-अलग जगहों पर मारा छापा, 1.5 लाख से ज्यादा कैश किया बरामद, रायपुर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष भी गिरफ्तार

Updated: Jan 17, 2022, 11:03 AM IST

Photo Courtesy: Bhaskar
Photo Courtesy: Bhaskar

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नाइट कर्फ्यू में भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। राजधानी रायपुर में पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से करीब 2 दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जुआरियों में एक बीजेपी नेता भी शामिल है। पुलिस ने रविवार देर रात जुआरियों के अड्डें पर दबिश दी। जहां से लाखों रुपए कैश और ताश की गड्डियां बरामद हुई हैं।

नाइट कर्फ्यू के दौरान रायपुर के पंडरी थाना इलाके में जुआरियों पर शिकंजा कसा जहां से 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हीं में एक बीजेपी का मंडल उपाध्यक्ष भी शामिल है। मंडल उपाध्यक्ष अपने 9 साथियों के साथ जुए की फड लगा रहा था आरोपियों के पास से 1 लाख 5 हजार 200 रुपए नकद और ताश की गड्डियां बरामद की गई हैं। इस भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष का नाम नवीन वर्मा है। वह अपने साथियों के साथ रात के अंधेरे का फायदा उठाकर रायपुर की दुबे कॉलोनी में जुए के अड्डे में दांव लगाने पहुंचा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मौके पर छापा मारा। जहां से 10 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर कई जुआरी भागने में कामयाब हो गए।

और पढ़ें: नवदीप कौर ने दुनिया को दिखाई भारतीय परंपरा की झलक, Mrs World 2022 में जीता Best National Costume का खिताब

वहीं दूसरी कार्रवाई रायपुर के रामसागर पारा इलाके में की गई। जहां दर्शन आजाद चौक थाना पुलिस ने देर रात करीब 2 बजे जुआरियों के अड्डे पर धावा बोला, यहां से 16 जुआरियों को दांव लगाते गिरफ्तार किया गया है। जुआरियों के पास से 63 हजार रुपये कैश और ताश की गड्डी बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ जारी है। पुलिस ने जुए की धाराओं समेत कोरोना नाइट कर्फ्यू के उल्लंघन का मामला भी दर्ज किया है।