सेंसेक्स 1483 अंक गिरकर 82435 पर बंद, निवेशकों के 5.24 लाख करोड़ रुपए का नुकसान
सोमवार को सेंसेक्स 1483 अंक गिरकर 82,435 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 450 अंक की गिरावट रही। यह 25,349 पर बंद हुआ।
नई दिल्ली। शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से जारी तेजी पर सोमवार को अचानक ब्रेक लग गया। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी 23 नवंबर को सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 1500 अंकों से ज्यादा टूट गया, वहीं निफ्टी में भी 459 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी गई। BSE पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप का आंकड़ा देखें तो दिनभर के कारोबार में आज बाजार से करीब 5 लाख करोड़ रुपये साफ हो गए।
सोमवार को सेंसेक्स 1483 अंक गिरकर 82,435 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 450 अंक की गिरावट रही। यह 25,349 पर बंद हुआ। मेटल, बैंकिंग और एनर्जी शेयर्स में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। बाजार में गिरावट का सीधा असर निवेशकों की संपत्ति पर पड़ा। शुक्रवार को कारोबार बंद होने पर BSE सेंसेक्स की कंपनियों का कुल मार्केट कैप 514 लाख करोड़ रुपये था। सोमवार दोपहर 3:30 बजे बाजार बंद होने तक यह घटकर 509 लाख करोड़ रुपये रह गया। यानी कुछ ही कारोबारी घंटों में निवेशकों 5.24 लाख करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा।
बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह मुनाफावसूली माना जा रहा है। दरअसल, पिछले चार हफ्तों से शेयर बाजार लगातार बढ़त दर्ज कर रहा था। नवंबर में भी बाजार में अच्छी तेजी आई और सेंसेक्स-निफ्टी अपने पुराने रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गए थे। ऐसे में निवेशकों ने ऊंचे भाव पर शेयर बेचकर मुनाफा निकालना बेहतर समझा।
टेक्निकल इंडिकेटर्स ने भी बाजार पर दबाव बनाया. निफ्टी 26,000 के लेवल को पार करने में नाकाम रहा। हालांकि, इस गिरावट के बावजूद जानकारों का मानना है कि मार्केट आउटलुक अभी भी पॉजिटिव है। पिछले शुक्रवार सेंसेक्स 897.96 अंक यानी 1.08% चढ़कर 83,919.71 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 286.30 अंक यानी 1.12% की बढ़त के साथ 25,800.60 पर पहुंचा था। वहीं, पिछले पूरे हफ्ते सेंसेक्स 2.85% और निफ्टी 2.61% चढ़ा था। यह दोनों की लगातार चौथी साप्ताहिक बढ़त थी।




