रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव सरकार ने अपने मंत्रिमंडल विभाजन के बाद तीन नए मंत्री को विभाग सौंपे हैं। इसके साथ सरकार के पुराने मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव किया है। रायपुर स्थित राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका ने भाजपा के तीनों विधायकों को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई हैं। मुख्यमंत्री साय के तीन नए मंत्रियों में गजेंद्र यादव, राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब को जिम्मेदारियां मिली है।
मंत्री गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोदय उद्योग विभाग मिला है जबकि राजेश अग्रवाल को राज्य की पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी मिली है। गुरु खुशवंत साहेब कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और अनुसूचित जाति विकास विभाग को संभालेंगे। बता दें तीनों ही मंत्रियों ने आज ही मंत्री पद की शपथ ली है। राज्य के लोगों को इन मंत्रियों से बेहतर विकास की उम्मीदें रहेंगी।
यह भी पढ़ें: CG: शराब घोटाले में 29 आबकारी अधिकारियों की गिरफ्तारी तय, हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
विभाग बंटवारे के बाद कम विष्णुदेव साय ने तीनों ही मंत्रियों को बधाइयां सहित शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने लिखा.."सुस्पष्ट कार्य विभाजन एवं दायित्व के साथ मेरे कैबिनेट के सहयोगिगण, नई ऊर्जा और बेहतर संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए तैयार हैं"। सभी मंत्रीगण प्रदेश की आकांक्षा को मूर्त रूप देने, एवं हमारे संकल्पना की सिद्धि कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे। विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में अपना योगदान देने समूची प्रतिबद्धता के साथ तैयार है, शुभकामनाएं।
शपथ ग्रहण समारोह में कम विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, साय मंत्रिमंडल के सदस्य, अधिकारी और विधायक मौजूद रहे। वहीं पुराने मंत्रियों के फेरबदल में डिप्टी सीएम अरुण शाह को खेल एवं युवा कल्याण का नया जिम्मा मिला है। टंक राम वर्मा से खेल एवं युवा कल्याण विभाग लेकरज़ उन्हें उच्च शिक्षा विभाग सौंपा गया। मंत्री केदार कश्यप को हैवीवेट विभाग परिवहन की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले परिवहन विभाग मुख्यमंत्री साय के पास था। साथी केदार कश्यप से जल संसाधन विभाग सीएम ने वापस लिया है। वही मंत्री लखन लाल देवांगन को वाणिज्य कर (आबकारी) का नया विभाग दिया गया है।