बीजापुर में कांग्रेस विधायक के काफ़िले पर नक्सलियों का हमला

कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफ़िले पर हमला हुआ है

Updated: Apr 18, 2023, 06:32 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक के काफ़िले पर नक्सली हमला हुआ है। विधायक के काफ़िले पर हमला नुक्कड़ सभा से लौटते समय हुआ है। हालांकि गनीमत है कि कांग्रेस विधायक इस हमले में बाल-बाल बच गए हैं। 

हमले की यह वारदात गंगालूर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी गंगालूर में नुक्कड़ सभा करने गए थे। नुक्कड़ सभा से लौटने के दौरान ही उनके काफ़िले पर हमला हुआ है। 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विधायक के काफ़िले पर यह हमला पदेड़ा गांव में हुआ है। विधायक विक्रम मंडावी ज़िला पंचायत सदस्य सहित अन्य कांग्रेसी नेता काफ़िले में लौट रहे थे। इसी दौरान ज़िला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप की गाड़ी पर को निशाना बनाया गया। 

नक्सलियों ने चलती गाड़ी पर हमला किया। हालांकि सभी वाहन वहां से सुरक्षित निकल गए। गनीमत रही कि इस पूरे वारदात में किसी तरह की जानहानि नही हुई।