अमेरिकी कंपनी के भारतीय मूल के CEO विशाल गर्ग ने एक जूम मीटिंग के दौरान महज चंद मिनटों की जूम मीटिंग में 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर किरकिरी हो रही थी। लोगों ने उन्हें खडूस बॉस तक कह दिया था। बेटर डॉट कॉम के COE विशाल गर्ग ने अपने उस तरीके के लिए कर्मचारियों से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। 

विशाल गर्ग ने कहा है कि उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों को यह खबर देने में बड़ी चूक की है। अब उन्हें अपनी गलती का एहसास है। विशाल ने कहा है कि उन्हें किसी कर्मचारी को इस तरह से नहीं निकालना चाहिए था। उनका मानना है कि जैसे उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने की बात बताई, उसने कर्मचारियों के लिए एक कठिन समय को बद से बदतर कर दिया।

और पढें: Zoom कॉल पर CEO ने 900 से अधिक लोगों को नौकरी से निकाला, न्यूयॉर्क में हुई अजीबोगरीब छंटनी

CEO  द्वारा जूम कॉल पर अमेरिकी कंपनी के करीब 9% लोगों को निकालने का एलान किया था। जिसकी कड़ी आलोचना हुई। अपनी सफाई में उन्होंने बताया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत में कर्मचारियों की छंटनी की मुख्य वजह पीछे बाजार, प्रदर्शन और प्रोडक्टिविटी थी।

Better.com एक डिजिटल बंधक कर्जदाता कंपनी है। इसके CEO ने 900 लोगों की छंटनी कर दी। जबकि कुछ दिनों पहले कंपनी ने कहा था कि Aurora Acquisition Corp और SoftBank से लगभग 750 मिलियन डॉलर रकम मिली है। जिसके बाद कंपनी के 6.9 बिलियन डॉलर के मूंल्यांकन पर पब्लिक होने की उम्मीद भी थी।