बॉलीवुड से एक और खुशखबरी आई है, विवाह फेम एक्ट्रेस अमृता राव मां बनीं हैं। उन्होंने एक नवंबर को प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। शादी के करीब चार साल बाद अमृता राव और RJ अनमोल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। अमृता और उनका बेटा स्वस्थ हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार सुबह बच्चे का जन्म हुआ है।

अमृता राव की प्रेग्नेंसी की न्यूज तब सामने आई थी जब वे अपने रुटीन चेकअप के लिए क्लीनिक में नजर आई थीं। फिर नवरात्र के मौके पर अमृता-अनमोल ने फैंस से सोशल मीडिया पर गुड न्यूज शेयर की थी। उन्होंने अपने बेबी बम्प के साथ फोटो भी शेयर किया था। सोशल मीडिया में फोटो शेयर कर अमृता ने लिखा था कि 'आप सबके लिए यह 10वां महीना है, लेकिन हमारे लिए 9वां है। सरप्राइज, सरप्राइज, अनमोल और मैं हमारे 9वें महीने में हैं। इस खुशखबरी को सभी फैंस और दोस्तों के साथ शेयर करने के लिए काफी उत्साहित हूं। बेबी जल्द ही आने वाला है। मेरे, अनमोल और हमारे परिवार के लिए एक रोमांचक सफर।'

आपको बता दें कि अमृता राव ने गुड न्यूज छिपाने के लिए माफी भी मांगी थी। यह अमृता-अनमोल का पहला बच्चा है, जिसे लेकर दोनों बहुत उत्साहित हैं। बेटे के जन्म पर उन्हें उनके दोस्तों और फैंस से बधाइयां मिल रही हैं। अमृता राव ने 7 साल के लंबे अफेयर के बाद रेडियो जॉकी अनमोल से शादी की थी।

आपको बता दें कि अमृता राव ने 2002 में ‘अब के बरस से’ बॉलीवुड में शुरुआत की थी, इसके बाद वह इश्क विश्क, मैं हूं ना, देवर, मस्ती, शिखर, विवाह, लाइफ हो तो ऐसी, जॉली एलएलबी, सत्याग्रह, सिंह साब द ग्रेट, ठाकरे में नजर आई थीं। विवाह उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म थी।

आपको बता दें कि बालीवुड की कई एक्ट्रेस इस समय अपनी प्रेगनेंसी इंज्वाय कर रही हैं। इनमें करीना कपूर, अनुष्का शर्मा, सागरिका घाटगे शामिल हैं, जिनके यहां आने वाले कुछ महीनों में किलकारियां गूंजने वाली हैं।