मिस्टर और मिसेज राजकुमार-पत्रलेखा के लिए उमड़ा फैंस का प्यार, शादी की फोटोज हो रही वायरल

शादी के बंधन में बंधे एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा, 11 साल के रिलेशनशिप के बाद की शादी, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, नुसरत बरुचा समेत सेलिब्रिटी और फैंस ने दी बधाई

Publish: Nov 16, 2021, 09:42 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

चंड़ीगढ़ में एक प्राइवेट सेरेमनी में एक्टर राजकुमार राव में अपनी गर्ल फ्रेंड पत्रलेखा से शादी कर ली। दोनों 11 साल से रिलेशनशिप में थे। देवउठनी ग्यारस के मौके पर दोनों ने चंडीगढ़ के एक होटल में फेरे लिए। न्यूटन फेम एक्टर की बैंड बाजा बारात में दोनों के फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए। दूल्हा-दुल्हन बने राजकुमार राव और पत्रलेखा की जोड़ी मेड फॉर इच अदर लग रही थी।

 

पत्रलेखा मांग में सिंदूर लगाए अपने पति राजकुमार के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाई दीं। सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं पत्रलेखा बेहद खूबसूरत लग रही थीं, उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की थी। वहीं राजकुमार राव ने सिल्क का सफेद कुर्ता पजामा, लाल पगड़ी पहनी थी उन्होंने गुलाबी दुपट्टा कैरी किया था।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Patralekhaa (@patralekhaa)

 

अब इनकी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसके बाद बधाइयों का तांता लग गया है। बॉलीवुड स्टार्स राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी की बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर राजकुमार राव ने अपनी नई नवेली दुल्हन पत्रलेखा के साथ चंद तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने प्यारा सा कैप्शन दिया है। "आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद आज मैंने अपनी हर चीज से शादी कर ली। मेरी आत्मा, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरा परिवार। आज मेरे लिए आपके पति कहे जाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है, पत्रलेखा आप हमेशा के लिए हैं.. और उससे आगे भी।" वहीं पत्रलेखा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं। इस हाईप्रोफाइल ग्रैंड वेडिंग में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी पहुंचे थे।

 

राजकुमार राव और पत्रलेखा की वेडिंग फोटोज पर लोग हार्ट इमोजी शेयकर कर बधाई दे रहे हैं। इनमें अनिल कपूर, तापसी पन्नू, प्रियंका चोपड़ा, नुसरत बरुचा, दिया मिर्जा, भूमि पेडनेकर, दृष्टि धामी, जान्हवी कपूर समेत कई सेलेब्स शामिल हैं। फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर कमेंट कर उन्हें बधाई दी है।

अनिल कपूर ने बधाई देते हुए कहा है कि काश मैं जश्न मनाने के लिए चंडीगढ़ में होता। मुंबई में वापस आने पर मिस्टर और मिसेज राजकुमार-पत्रलेखा के रूप में आपसे मुलाकात होगी।  

सोमवार को शादी से पहले कपल ने चंडीगढ़ में ही सगाई की थी। जिसमें फराह खान और एक्टर साकिब सलीम के अलावा उनके कुछ बेहद करीबी दोस्त पहुंचे थे।