गणेश उत्सव के रंग में रंगा बॉलीवुड, बिग बी, माधुरी दीक्षित और अजय देवगन ने दी खास अंदाज में फैंस को बधाई

बॉलीवुड में गूंजा गणपति बप्पा मोरिया का जयकारा, गणेश चतुर्थी पर फिल्मी सितारों ने किया गजानन का स्वागत, फैंस को करवाए अपने गजानन के दर्शन

Updated: Sep 10, 2021, 07:37 AM IST

Photo courtesy: Instagram
Photo courtesy: Instagram

देशभर में भगवान गणेश की आराधना का पर्व गणेश उत्सव शुरू हो चुका है। बड़ी संख्या में फिल्मी हस्तियां भी गणपति बप्पा की आराधना में लगी हैं। सोशल मीडिया पर बिग बी से लेकर वरुण धवन तक कई स्टार्स ने अपने-अपने तरीके से फैंस को गणेश उत्सव की बधाई दी है। कई सेलेब्रिटीज ने अपने घर में गणेश भगवान की स्थापना की है।

माया नगरी में गणेश उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। साथ ही फैन्स को सोशल मीडिया पर इस दिन की बधाई भी दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने एक पोस्टर शेयर कर फैंस को गणेशोत्सव की बधाई दी है। वहीं जूनियर बच्चन अभिषेक ने भी अपने स्टाइल में फैंस को बप्पा के आने की बधाई दी है, उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है।

 

माधुरी दीक्षित पारंपरिक मराठी स्टाइल में तैयार हुई हैं, और वे गणेश भगवान के सामने प्रार्थना करते नजर आ रही हैं। माधुरी का गणेश उत्सव लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। माधुरी गणपतिजी की पूजा करते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने मराठी में  लिखा है कि आप सभी को गणेश चतुर्थी का हार्दिक शुभेच्छा।

 

नफीसा अली के घर भी भगवान गणेश की स्थापना की गई है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने गणपति बप्पा की फोटो शेयर की है। उन्होंने बताया है कि उनके घर गणेशजी घर पधार गए है। उन्होंने दुआ की है कि श्री गणेश हम सब के जीवन की सभी परेशानियों, चिंताओं को दूर करेंगे।

 

सोहा अली खान ने भी फैंस को  विश किया है। उन्होंने बेटी के साथ गणेश जी की प्रतिमा शेयर की है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soha (@sakpataudi)

 

बिपाशा बसु भले ही बड़े पर्दे से गायब हैं पर वे सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस से मुखातिब होती रहती हैं। गणेश उत्सव के मौके पर उन्होंने भगवान गणेश का एक वीडियो शेयर कर बधाई दी है। उस वीडियो में भगवान गजाननकई अलग-अलग मुद्राओं में नजर आ रहे हैं।

काजोल और अजय देवगन ने भी फैंस को गणेश उत्सव की बधाई दी है। काजोल ने पीली साड़ी में फेस्टिव लुक वाला फोटो शेयर करते हुए फैंस को विश किया है।

 

 

वहीं अजय देवगन ने लाल बाग के गणेश के सामने तिलक लगवाते एक फोटो शेयर कर फैंस को बधाई दी है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

 

 कई फिल्मी सितारे घर पर भगवान गणेश की स्थापना कर विधिविधान से पूजा अर्चना करते हैं। फैंस को उनके अपडेट्स का इंतजार रहता है। सारा अली खान, कीर्ति कुल्हारे, राधिका मर्चेंट, हेमा मालिनी, रवीना टंडन ने भी फैंस को बधाई दी है।