बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे के ड्रग केस में फंसने के बाद बालीवुड में मानों भूचाल सा आ गया है। फिल्मी हस्तियां अपने बच्चों की लाइफ स्टाइल और पार्टीज पर नजर रखने की तैयारी में हैं। वहीं कई लोगों का मानना है कि स्टार किड्स को जबरन हाइलाइट किया जा रहा है। पहले सलमान खान, अलविरा खान, सुनील शेट्टी, सुचित्रा कृष्णमूर्ति समेत कई कलाकार उनका सपोर्ट कर चुके हैं। अब आर्यन के सपोर्ट में रितिक रोशन की वाइफ सुजैन खान आई हैं। सुजैन का दावा है कि आर्यन अच्छे बच्चे हैं, बस वे गलत समय पर गलत जगह मौजूद थे।

दरअसल सुजैन खान ने लेखिका शोभा डे की एक पोस्ट का जवाब देते हुए यह सब लिखा है। शोभा डे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था कि आर्यन की ड्रग केस में गिरफ्तारी पेरेंट्स के लिए वेकअप कॉल की तरह है। इसी बात पर सुजैन ने आर्यन के माता पिता का सपोर्ट करते हुए उन्होंने कहा कि आर्यन गलत समय पर गलत जगह मौजूद थे। इस घटना को एक उदाहरण के तौर पर लिया  जा सकता है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का 'विच हंट' अक्सर किया जाता है। इस बात पर उन्होंने दुख जताया और कहा कि वे जानती है कि आर्यन अच्छा बच्चा है। वे गौरी और शाहरुख के साथ हैं।

और पढ़ें: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान NCB की हिरासत में, क्रूज़ पर रेव पार्टी केस में हो रही है पूछताछ

अपने बड़े बेटे के ड्रग केस में फंसने के बाद शाहरुख और गौरी परेशान हैं। इंडस्ट्री के कुछ लोग उनका सपोर्ट घर जाकर तो कुछ लोग सोशल मीडिया पर कर रहे हैं।

सलमान खान के अलावा उनकी बहन अलविरा, नीलम कोठारी, संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर और सोहेल खान की वाइफ सीमा खान भी मन्नत पहुंची थी। ये सभी हाल ही में मनीष मलहोत्रा का हाउस पार्टी में इकट्ठा हुई थीं। जिसकी फोटोज जमकर वायरल हुई थी। फिलहाल आर्यन खान NCB की कस्टडी में 7 अक्टूबर तक हैं। उनका केस मुंबई के वरिष्ठ क्रिमिनल लॉयर सतीश मानशिंदे लड़ रहे हैं। संजय ही वह वकील हैं जो सलमान खान, संजय दत्त, रिया चक्रवर्ती के मामलों में केस में उनका पक्ष रखते आएं हैं।

और पढ़ें: एक दिन की रिमांड पर भेजे गए आर्यन खान, एनसीबी करेगी पूछताछ

 आर्यन और उनके पिता की फोन पर बात भी करवाई जा चुकी है। बताया जा रहा है कि पिता से बात करते वक्त आर्यन खूब रो रहा था। आर्यन को घर का खाना खाने की परमीशन नहीं है, उसे NCB की मेस से ही खाना दिया जा रहा है।