दशहरे के मौके पर बॉलीवुड स्टार्स ने फैंस विश किया है। सोशल मीडिया पर फिल्मी हस्तियों ने फैंस के लिए बड़े प्यारे-प्यारे मैसेज भेजे हैं। बॉलीवुड दीवा शिल्पा शेट्टी ने वीडियो मैसेज भेज कर बुराई पर अच्छाई की जीत के त्योहार की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी काफी एक्टिव रहती हैं। इस नवरात्र उन्होंने अपने ढेर सारी फोटोज फैंस के साथ शेयर की। जिसमे वे बच्चों के साथ नवरात्र की पूजा और कन्या भोजन करवाती नजर आई। 



इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में शिल्पा पीले ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम परिवार को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देवी दुर्गा हम पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और हमारी सभी इच्छाओं को पूरा करें। 





 वहीं बिग बी अमिताभ बच्चन ने फैंस को ने सभी फैंस को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। जूनियर बच्चन याने अभिषेक बच्चन  ने भी अपने ट्विटर अकांउट पर फैंस के जीवन में प्रेम, शांति और खुशियों की कामना की है।





 



देशभर में दशहरे की धूम मची है। यह त्योहार मनाया बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भी खास अंदाज में फैंस को विश किया है।  





 



एक्ट्रेस सोनल चौहान ने भी सोशल मीडिया पर फैंस को विश किया है। वे यलो साड़ी में दशहरा मनाते नजर आई हैं। सारा अली खान ने अपनी इंस्टास्टोरी पर फैंस को विश किया है।





साथ ही उन्होंने अपना एक फोटो भी शेयर किया है। दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह ने अपनी फोटोज शेयर कर फैंस को विश किया है।





 



माधुरी दीक्षित, काजल अग्रवाल, दीया मिर्जा, ट्विंकल खन्ना ने भी फैंस को दशहरा विश किया है।