ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ओमिक्रॉन संक्रमित, खुशी कपूर भी कोरोना की चपेट में

खुशी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही जान्हवी और बोनी कपूर हुए आइसोलेट, सुजैन खान ने ओमिक्रॉन संक्रमित होने पर लोगों से सतर्क रहने की अपील की

Publish: Jan 11, 2022, 06:35 AM IST

Photo Courtesy: instagram
Photo Courtesy: instagram

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। एक के बाद एक कई कलाकार और उनके परिवार के सदस्य कोरोना की चपेट में आ रहे हं। ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ओमिक्रॉन संक्रमित आई हैं। वहीं बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी को भी कोरोना संक्रमण हो गया है। सुजैन ने सोशल मीडिया पर अपने कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

 

इंस्टाग्राम पर सुजैन खान ने अपना एक फोटो शेयर कर लिखा है कि ''कोविड-19 को 2 साल तक चकमा देने के बाद तीसरे साल 2022 में जिद्दी ओमिक्रॉन वेरिएंट ने आखिरकार मेरे इम्यून सिस्टम में घुसपैठ कर ली है। वे लिखती हैं कि सोमवार रात उनका ओमिक्रॉन वैरिएंट का टेस्ट पॉजिटिव आया है। सुजैन ने लोगों से अपना ख्याल रखने औऱ सुरक्षित रहने की अपील की है। वे कहती हैं कि कोरोना का नया वेरिएंट बेदह संक्रामक है। इससे बचकर रहने में ही समझदारी हैं। कल ही सुजैन के पूर्व पति ऋतिक का बर्थ डे था उन्होंने उनके लिए एक इमोशनल पोस्ट करते हुए बेस्ट डैड बताया था।

वहीं बोनी कपूर की छोटी बेटी और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की लाडली बहन खुशी भी संक्रमित हो गई हैं। खुशी के पॉजिटिव आते ही पापा बोनी कपूर और जाह्नवी कपूर भी आइसोलेट हो गए हैं।

 

पिछले हफ्ते ही बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर, अंशुला और अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर और दामाद भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। फिलहाल वे सभी ठीक हो चुके हैं।