रामायण के रावण याने अरविंद त्रिवेदी के निधन के बाद अब एक और बुरी खबर आई है। रामानंद सागर की रामायण में निषाद राज का किरदार निभाने वाले एक्टर चंद्रकांत पंड्या का निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों की मानें तो वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। एक्टर चंद्रकांत ने निधन से उनके फैंस में शोक की लहर छा गई है। रामायण में श्रीराम के मित्र निषाद राज का रोल निभाने वाले चंद्रकांत पंड्या ने निधन पर राम याने अरुण गोविल, सीता याने दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण याने सुनील लहरी ने दुख व्यक्त किया है। दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चंद्रकांत की फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने चंद्रकांत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
80 के दशक में धूम मचाने के बाद कोरोना काल में दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण से लोगों में रामायण को लेकर नया उत्साह देखने को मिला था। चंद्रकांत ने श्रीराम के मित्र की भूमिका निभाई थी, जिसकी वजह से उन्हें काफी तारीफ मिली थी।