ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। फैंस उनकी हर एक्टिविटी पर कितनी नजर रखते हैं इसकी बानगी हाल ही में देखने को मिली। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने बायोडेटा से अपना सरनेम हटा दिया। जिसके बाद मीडिया में बवाल मच गया, लोगों ने उनके तलाक की खबर वायरल कर दी। इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर प्रियंका नाम दिख रहा है, पति और पिता दोनों के सरनेम को प्रियंका ने हटा दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के अलगाव की खबरें आग की तरह फैलने लगीं। लोगों ने तो यहां तक कयास लगा लिया कि ये अपनी तीसरी एनिवर्सरी के पहले तलाक की एनाउंमेंट कर सकते हैं।

 

फैंस निक जोनास और प्रियंका की जोड़ी को काफी पंसद करते हैं। ऐसे में प्रियंका का सरनेम हटाना लोगों को खटक रहा है। इनकी हॉट जोड़ी बॉलीवुड और हॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। इनका प्यार भरा अंदाज फैंस का दिल जीत लेता है।

इस बीच प्रियंका ने लोगों को करारा जबाव दिया है। उन्होंने अपने पति निक जोनस के एक वर्कआउट  जिम वीडियो पर रिएक्शन दिया है। जिससे दोनों के तलाक की खबर कोरी अफवाह साबित हो रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

यह रोमांटिक कमेंट बताता है कि दोनों में कितना प्यार है। वह अब भी पहले की तरह तरोताजा है। पति के वीडियो पर प्रियंका लिखती है कि मैं तुम्हारी इन बांहों में मरना चाहती हूं। प्रियंका के इस कमेंट के बाद लोगों की बोलती बंद हो गई है, जो निक जोनस और उनके तलाक की खबर वायरल कर रहे थे।

पीसी ने बता दिया है कि वे निक को बहुत प्यार करती हैं और दोनों अब भी साथ में हैं। वैसे अब फैंस यह जानना चाहते हैं कि एक्ट्रेस ने नाम में बदलाव किस स्ट्रेटेजी के तहत किया है। वैसे अगले महीने 1 दिसंबर को कपल अपनी तीसरी वेडिंग एनीवर्सरी मनाने वाला है। इससे पहले बायो से  सरनेम हटाना सुर्खियों में है।